Chhath Puja 2023: मुंगेर में सभी घाटों का रोजाना हो रहा निरीक्षण, यहीं से हुई थी छठ पूजा की शुरुआत
Chhath Puja 2023: मुंगेर के सभी 12 घाटों पर छठ पूजा की तैयारी की गई है। यहां जेसीबी से साफ-सफाई की गई और रोजाना घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है।

मुंगेर के घाटों पर छठ पूजा की तैयारी (फोटो साभार- ट्विटर)
Chhath Puja 2023: छठ पूजा की शुरुआत 17 नवंबर से नहाय खाय के साथ हो चुकी है। इस दिन विवाहित महिलाएं स्नान के बाद कद्दू भात खाती है। छठ पूजा का इतिहास मुंगेर से जुड़ा हुआ है, इसलिए यहां पर इस त्योहार की रौनक अलग ही नजर आती है। मुंगेर में छठ पर्व की तैयारी दीपावली के बाद से ही शुरू हो गई थी। यहां के घाटों पर साफ-सफाई के साथ ही गंगा घाट जाने के रास्ते को दुरुस्त किया गया है। यहां पर जेसीबी की मदद से घाटों की सफाई की गई है। इसके अलावा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन द्वारा रोजाना घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है।
सभी घाटों पर छठ पूजा की तैयारी
मुंगेर के भेलवा घाट, कंकड़ घाट, टिकारमपुरस मोहली, शंकरपुर, जहाज घाट, हेरूदियारा, कष्टहरणी घाट, बबुआ घाट समेत शहर के सभी 12 घाटों पर छठ पूजा को लेकर तैयारियां की गई हैं। इन घाटों का निरीक्षण करने के बाद यहां पर साफ-सफाई और बुनियादी सुविधाओं समेत सारी तैयारियां शुरू की गईं। मोहाली और टिकारमपुर घाट पर गंगा की धार से कटाव हो रहा था, जिसे रोकने के लिए बांस की मजबूत बैरिकेडिंग की गई है। जिन घाटों पर छठ पूजा करना खतरनाक है वहां के लोगों को सुरक्षित घाटों पर जाने के लिए कहा गया है।
मुंगेर से शुरू हुई छठ पूजा
चार दिवसीय इस महापर्व की शुरुआत कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से होती है और छठी तिथि तक इसे मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 17 नवंबर से शुरू हुआ है। छठ पर्व मनाने की शुरुआत बिहार के मुंगेर जिले से ही हुई है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार माता सीता ने छठ का व्रत रखकर मुंगेर के बबुआ घाट पर ही पूजा की थी। माता सीता ने वनवास के दौरान ही छठ का व्रत रखा था। इसी के बाद से छठ पूजा का पर्व मनाना शुरू हुआ।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

पूजा सितंबर 2023 से Timesnowhindi.com से जुड़ी हुई हैं। यहां बतौर कॉपी एडिटर सिटी न्यूज, मेट्रो- रेल और रोड इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, ...और देखें

भोपाल में कलेक्शन मैनेजर के साथ 4 लाख की लूट, आंख में मिर्ची झोंक पैसों से भरा बैग लेकर बदमाश फरार

Delhi Fire: रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास फैक्ट्री में लगी आग, 3 लोगों की मौत

Lucknow: भाई के उकसाने पर CM आवास पर बहन ने किया आत्मदाह का प्रयास, FIR दर्ज

Bihar Crime: बिहार में खूनी खेल में बदला घरेलू विवाद, भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट

आज का मौसम, 25 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के बाद गर्मी को बाय-बाय, दिल्ली-हरियाणा में अभी भी मानसून का इंतजार, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited