गाजियाबाद में रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी की हत्या, बहू ने क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
गाजियाबाद के गोविंदपुरम डी ब्लॉक में 68 वर्षीय रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी को उसकी बहु ने क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी बहु को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह प्रॉपर्टी विवाद लग रही है। हालांकि अन्य जानकारियों से यह भी पता चला है कि मृतक का कई महिलाओं से संबंध था और अपनी बहु पर भी उसकी गलत नियत थी।



फाइल फोटो
Ghaziabad Crime: गाजियाबाद के गोविंदपुरम डी ब्लॉक में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां 68 वर्षीय रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी पाती सिंह की उनके ही घर में हत्या कर दी गई। इस घटना को अंजाम देने का आरोप उनकी बहु आरती पर है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 9 बजे अनुराधा नामक किरायेदार ने पाती सिंह को नग्न अवस्था में खून से लथपथ देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
प्रॉपर्टी विवाद के चलते हत्या की
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक पाती सिंह की पत्नी का पहले ही देहांत हो चुका था, जबकि कोरोना काल में उनके बेटे जितेंद्र की भी मृत्यु हो गई थी। इसके बाद पुत्रवधु आरती अपने दो बच्चों के साथ उसी मकान में रहने लगी थी। पुलिस को प्रारंभिक जांच में प्रॉपर्टी विवाद हत्या की वजह लग रही है। हालांकि, पड़ोसियों का कहना है कि घटना की रात आरती और उसकी चचेरी बहन का पाती सिंह से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद बैट से पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी गई।
मृतक का कई महिलाओं से था संबंध
हालांकि, मिली कुछ अन्य जानकारी के मुताबिक, मृतक पाती सिंह का कई महिलाओं से संबंध था और उसने अपनी बहू पर भी गलत नीयत रखी थी। आरोप है कि घटना की रात उसने बहू को गलत तरीके से छूने की कोशिश की, जिससे गुस्से में आकर बहू ने टीवी की आवाज तेज कर दी और फिर क्रिकेट बैट से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। कविनगर एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह के अनुसार, हत्या के पीछे प्रॉपर्टी विवाद की संभावना जताई जा रही है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी बहू आरती पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है।
(इनपुट - IANS)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। गाजियाबाद (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं। नवबंर 2023 से Timesnowhindi.c...और देखें
दुष्कर्म पीड़िताओं ने मिलकर आरोपी को उतारा मौत के घाट, शव को जला भी दिया
गोंडा के पार्टी ऑफिस में महिला को गले लगाने वाले BJP जिलाध्यक्ष पार्टी से बर्खास्त
आज का मौसम, 11 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: मुंबई में आज बारिश के आसार, हिमाचल के 5 जिलों में लू का प्रकोप
पटना में अपराधियों के बढ़े हौसलें, तीन दिन में 5 लोगों की हत्या; दो युवकों को गोलियों से भूना
बिहार का मौसम 11-June-2025: बिहार में आज भी प्रचंड गर्मी करेगी परेशान, कल करवट लेगा मौसम; कई जिलों में बारिश की संभावना
नील भट्ट-नेहा राणा के Megha Barsenge में हुई बॉलीवुड के इस दिग्गज की एंट्री, TRP के लिए मेकर्स ने खेला दांव
दुष्कर्म पीड़िताओं ने मिलकर आरोपी को उतारा मौत के घाट, शव को जला भी दिया
अब कीजिए मिजोरम टू दिल्ली का सफर, राजधानी आइजोल तक पहुंची ट्रेन
तू-तू मैं-मैं के बाद सुलह का रास्ता साफ... मस्क ने ट्रंप के साथ विवाद पर जताया अफसोस; कह दी ये बात
गोंडा के पार्टी ऑफिस में महिला को गले लगाने वाले BJP जिलाध्यक्ष पार्टी से बर्खास्त
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited