Dhanteras 2023: गाजियाबाद में सोना-चांदी का ये है भाव, इतने बजे धनतेरस की पूजा करने पर होगा कल्याण

Dhanteras Gold Silver Buying Market and Shubh Muhurat in Ghaziabad 2023 - गाजियाबाद में धनतेरस पूजा का मुहूर्त 10 नवंबर शुक्रवार शाम 05 बजकर 13 मिनट से 07 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। वहीं, धनतेरस में सोना-चांदी खरीदारी के लिए कई बाजार सजकर तैयार हैं, जहां से आप किफायती दाम में खास आभूषण, सिक्के और मूर्तियां इत्यादि ला सकते हैं।

dhanteras gold silver buying market

यहां जानें धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त

Dhanteras Gold Silver Buying Market and Shubh Muhurat in Ghaziabad 2023: दीपावली और धनतेरस को लेकर बाजार दुल्हन की तरह सज गए हैं। इन दिनों बाजारों की रौनक देखते बन रही है। वहीं, धनतेरस के मौके पर सोना और चांदी खरीदने वालों की लोगों की भीड़ बाजारों का रुख कर रही है। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि धनतेरस के मौके पर गाजियाबाद में कहां किफायती दाम में सोने और चांदी की खरीदारी की जा सकती है। इस खास दिन सोना-चांदी खरीदारी और धनतेरस की पूजा के लिए भी शुभ मुहूर्त तय है। तो आइये जानते हैं पूजा का शुभ मुहूर्त और समय।

धनतेरस में सोना चांदी कब खरीदें

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, सोना और चांदी खरीदने के लिए सबसे अनुकूल समय सुबह 12 बजकर 35 मिनट से दोपहर 02 बजकर 46 मिनट के बीच उत्तम माना गया। हालांकि, धनतेरस पर खरीदारी दोपहर 12:35 बजे से शुरू होकर अगले दिन 11 नवंबर को दोपहर 01:57 बजे तक जारी रह सकती है। वहीं, हिंदू पौराणिक कथाओं में झाड़ू को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। लिहाजा, इसे भी घर लाना अनिवार्य है। माना जाता है कि धनतेरस पर झाड़ू प्राप्त करने से देवी प्रसन्न होती हैं और उनका दिव्य आशीर्वाद घर में आता है।

गाजियाबाद में धनतेरस पूजा का समय

गाजियाबाद में शाम 5 बजकर 52 मिनट से 7 बजकर 42 तक धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त है। पौराणिक मान्यता है कि धनतेरस के अवसर पर प्रदोष काल में धनपति कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा करने से धन और संपत्ति को स्थायित्व मिलता है। कहते हैं धन सुरक्षित रहता है क्योंकि कुबेर देवताओं के कोषाध्यक्ष और धन के सरंक्षक हैं। कुबेर के धन मंत्र का जाप करने से धन और समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। इस शुभ अवसर पर आप सोना, सोने आभूषण, चांदी, चांदी के आभूषण आदि की खरीदारी कर सकते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि गाजियाबाद की किस चुनिंदा बाजार से आप किफायती दाम में सोने-चांदी के आभूषण समेत अन्य वस्तुए इत्यादि खरीद सकते हैं।
  • गाजियाबाद में धनतेरस पूजा का मुहूर्त 10 नवंबर शुक्रवार शाम 05 बजकर 13 मिनट से 07 बजकर 11 मिनट तक रहेगा।
  • धनतेरस पर राहुकाल 10:43 AM से 12:03 PM तक है। चन्द्रमा कन्या राशि पर संचार करेगा तो सूर्या राशि सूर्य तुला राशि पर है।

तिथि

  • कृष्ण पक्ष द्वादशी - Nov 09 10:42 AM – Nov 10 12:35 PM
  • कृष्ण पक्ष त्रयोदशी - Nov 10 12:36 PM – Nov 11 01:58 PM

गाजियाबाद में सोने-चांदी का भाव

एनसीआर के जिले गाजियाबाद में ज्वैलर्स के कई फेमस और बड़े शोरूम हैं। यहां आपको 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम के लिए 60,160 रुपये के आसपास खर्च करने पड़ेंगे, जबकि इतने ही ग्राम के 22 कैरेट सोने के लिए करीब 55,147 रुपये के आसपास दाम चुकाने होंगे। वहीं, 10 ग्राम उत्तम चांदी के लिए 709 रुपये के आसपास रुपये अदा करने पड़ेंगे। ये दाम आपके खरीदने तक कम ज्यादा भी हो सकते हैं। लिहाजा, दुकान में पहुंचकर ज्वैलर्स से मौजूदा समय के रेट जरूर जान लें। खबर लिखे जाने तक का ये लाइव रेट अंकित किया गया है। ये रेट (India Bullion Rates) से लिए गए हैं।

इन जगहों से खरीद सकते हैं सोना-चांदी

ब्लूस्टोन ज्वेलरी अम्बेडकर रोड (BlueStone Jewellery Ambedkar Road)
वैश्वी ज्वैलर्स (Vaishvi jewellers) पंचशील कुआं बाजार गाजियाबाद
न्यू मॉर्डन ज्वैलर्स (New Modern Jewellers) चोपला मंदिर, गाजियाबाद
आनंद ज्वैलर्स (Anand Jewellers) चौपला डासना गेट, गाजियाबाद
इंदिरापुरम गाजियाबाद
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | गाजियाबाद (cities News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

Pushpendra kumar author

पुष्पेंद्र यादव यूपी के फतेहुपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। बचपन एक छोटे से गांव में बीता और शिक्षा-दीक्षा भी उसी परिवेश के साथ आगे बढ़ी। साल 2016 स...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited