Ghaziabad News: घरेलू कलह में पति ने किया परिवार तबाह, पत्नी की मौत, बेटी और खुद की हालत गंभीर
गाजियाबाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी का गला रेतकर खुद को भी उस्तरे से घायल कर दिया। जिससे पत्नी की मौत हो गई, वहीं बेटी और पिता की हालत गंभीर बनी हुई है।

व्यक्ति ने की पत्नी की हत्या
2020 में हुआ था निकाह
गाजियाबाद के पिलखुवा में मुकीमपुर गांव निवासी 25 वर्षीय जावेद का निकाह साल 2020 में नई दिल्ली की सुंदरनगरी निवासी 23 वर्षीय सबरीन से हुआ था। जावेद गाजियाबाद के बेहटा इलाके में एक मोबाइल शॉप पर काम करता है। वो पत्नी और बेटी सहित यहीं पर एक मकान में रहता है। दोनों का कई सालों से विवाद चल रहा है। सबरीन पिछले करीब 8 महीने से मायके में थी। वो 20 दिन पहले ही जावेद के पास आई थी।
जीटीबी हॉस्पिटल में किया गया भर्ती
पति-पत्नी के बीच शुक्रवार को फिर से विवाद होने पर जावेद ने पत्नी सबरीन और 3 वर्षीय बेटी हिबा का गला उस्तरे से रेत दिया। इसके बाद जावेद ने खुद को भी उस्तरे मार लिए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। लोगों ने जैसे-तैसे दरवाजा तोड़ा। वहां तीनों बेहोश अवस्था में पड़े थे। बाद में इन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सबरीन को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्री का इलाज दिल्ली के जीटीबी हॉस्पिटल में चल रहा है। पुलिस की शुरुआती जांच से पता चला है कि पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और उसके साथ मारपीट भी करता था। इनका मुकदमा महिला थाने में भी चल रहा था।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | गाजियाबाद (cities News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

आज का मौसम, 4 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: देशभर में मौसम का बदलता मिजाज; बिहार के इन जिलों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

Delhi: रोहिणी में कमर्शियल बिल्डिंग गिरने से हादसा, कई लोगों के दबे होने की आशंका

'लॉकअप' में लीजिए टेस्टी फूड का मजा... 140 साल पुराना पुलिस स्टेशन बना अब हैरिटेज कैफे; जानें कहां है ये जगह

कल का मौसम 05 June 2025 : सैलाब लाने को बादल तैयार! मूसलाधार बारिश के साथ आएगा तूफान; वज्रपात-ओलावृष्टि का अलर्ट

Bomb Threat: पटना आ रही फ्लाइट में बम की धमकी से हड़कंप, 195 यात्रियों की हलक में अटकी जान
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited