मां के साथ घास लेने गई 8 साल की मासूम पर तेंदुए ने किया हमला, नहीं बच सकी जान

बिजनौर में एक बच्ची अपनी मां और अन्य महिलाओं के साथ जंगल गई थी। जहां महिलाएं घास काट रही थी और बच्ची वहीं खेल रही थी। इसी दौरान एक तेंदुए ने बच्ची पर हमला कर दिया। महिलाओं के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

Leopard attacked

तेंदुआ के हमले से बच्ची की मौत (सांकेतिक फोटो)

तस्वीर साभार : भाषा
Bijnor Leopard Attack: बिजनौर में मां के साथ घास लेने गई 8 साल की बच्ची पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जिससे बच्ची घायल हो गई। जब उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शोर मचाने पर भागा तेंदुआ

यह घटना बिजनौर जिले के धामपुर इलाके मंडौरी गांव की है। धामपुर के नायब तहसीलदार विवेक तिवारी ने रविवार को बताया कि नहटौर के गांव मंडौरी की सुनीता अपनी आठ वर्षीय पुत्री को लेकर अन्य महिलाओं के साथ शनिवार शाम घास काटने जंगल गयी थी। तिवारी ने बताया कि सुनीता घास काट रही थी और उसकी बेटी वहीं खेल रही थी तभी अचानक तेंदुए ने बच्ची पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि महिलाओं के शोर मचाने पर तेंदुआ बच्ची को छोड़कर भाग गया।

परिजनों को मिलेगा मुआवजा

उन्होंने बताया कि बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तिवारी ने कहा कि बच्ची के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | शहर (cities News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

Pooja Kumari author

पूजा सितंबर 2023 से Timesnowhindi.com से जुड़ी हुई हैं। यहां बतौर कॉपी एडिटर सिटी न्यूज, मेट्रो- रेल और रोड इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, ...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited