Gorakhpur News: गांजा की तस्करी के आरोप में दारोगा और उसका साथी गिरफ्तार, 33 किलो चरस बरामद

यूपी के गोरखपुर से एक दारोगा और उसका साथी मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं। दोनों के पास से 33 किलो चरस बरामद हुई है। आरोपी तस्करी के लिए नेपाल से चरस लेकर आते थे। आरोपी दारोगा रवींद्र शुक्ला गोरखपुर के समन सेल में तैनात था।

Inspector arrested for drugs smuggling

गांजा तस्करी के आरोप में दारोगा गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में एक पुलिस उप निरीक्षक (दारोगा) और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दारोगा और उसके सहयोगी के कब्जे से 33 किलोग्राम चरस बरामद की गयी है। पुलिस अधीक्षक (नगर) केके विश्नोई ने बताया कि गोरखपुर के समन प्रकोष्ठ में तैनात लखनऊ निवासी दारोगा रवींद्र शुक्ला और उनके सहयोगी कुलवीर सिंह को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया।

नेपाल से लाते थे गांजा

विश्नोई ने बताया कि आरोपी नेपाल से चरस लाते थे। विश्नोई ने बताया कि दारोगा समेत दोनों आरोपियों को गोरखपुर और महराजगंज पुलिस ने एक साझा अभियान में गिरफ्तार कर 33 किलोग्राम चरस की बरामद की। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों लोगों को धर्मशाला पुलिस स्टेशन के पास रोका गया। ये लोग स्कूटर से असुरन चौक की ओर जा रहे थे। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | शहर (cities News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

टाइम्स नाउ नवभारत author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited