Chhath Puja 2023: गोरखपुर में जोरों पर चल रही छठ की तैयारी, महापर्व पर चाक-चौबंद होगी व्यवस्था

Chhath Puja 2023: गोरखपुर में छठ पूजा के लिए घाटों को तैयार किया जा रहा है। घरों से लेकर घाटों तक की रौनक देखने लायक है। त्योहार की तैयारी पूरी करने में गोरखपुर नगर-निगम प्रशासन लगी हुई है।

Gorkhpur Nagar Nigam Cleaning and Barricading Ghats for Chhath Puja 2023

छठ पूजा पर गोरखपुर के सजकर तैयार, वेदी बनाने पहुंचे लोग

Chhath Puja 2023: छठ महापर्व यूपी के लोगों के लिए महत्वपूर्ण त्योहार है। यहां घरों से लेकर बाजारों और घाटों की रौनक देखने लायक है। यूपी के गोरखपुर में हर्ष और उल्लास का माहौल है। एक समय था जब ये त्योहार केवल बिहार और यूपी में मनाया जाता था, लेकिन आज पूरे भारत में इस त्योहार की धूम है। शुक्रवार से त्योहार की शुरुआत हो गई है। आज (18 नवंबर) को खरना है, 19 नवंबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और 20 नवंबर के दिन उगते हुए सूर्य की पूजा कर अर्घ्य दिया जाएगा। चार दिन के इस त्योहार में 36 घंटे का निर्जला व्रत होता है।
व्रती घाटों पर पूजा करने जाते है। छठ की तैयारी के लिए गोरखपुर के घाटों की चका-चौंध देखने वाली होती है। घाटों पर मेले का आयोजन भी किया जाता है। वहीं बाजारों में पूजा के त्योहार की रौकन बढ़ती जा रही है। लोग फल-सब्जियों के साथ सूप दउरा और अन्य पूजा का समान खरीदने पहुंच रहे हैं।

गोरखपुर में बने छठ पूजा के घाट

गोरखपुर शहर में नगर निगम ने करीब 80 जगहों पर घाट बनाए गए हैं। रास्तों में लाइट और पीने के जल के साथ कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, ताकि लोग अपनी परेशानियों को रिपोर्ट कर सकें। इन जगहों पर बनाए घाट बहुत बड़े हैं। एक समय पर इन घाटों में हजारों लोग शामिल हो सकते हैं और पूजा कर सकते हैं। इसके साथ ही अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव ने बताया कि घाट पर पूजा करने वाले लोगों की सहायता और आवश्यकता को देखते हुए सभी घाटों पर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।
बनाए गए 80 घाटों की साफ-सफाई के साथ सजावट का कार्य शुरू हो चुका है। इसमें झारखणडी, रानीडीहा, खोराबार, चरगांव, गोरखनाथ, मोहद्दीपुर, भरवलिया, बड़गो, गया घाट, गुलरिया, सिविल लाइंस, राप्तीनगर और गीता प्रेस नगर घाट भी शामिल है। इन घाटों को समतल करने और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बैरिकेडिंग का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही कुछ लोगों ने आपसी तालमेल से छठ घाट बनवाए है।

गोरखपुर के गोरक्षघाट पर वेदी बनाने पहुंचे लोग

गोरखपुर के गोरक्षघाट पर छठ पूजा की तैयारी का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। यहां कूड़ा औ मिट्टी का ढेर पड़ा हुआ है। बीते गुरुवार को ट्रैक्टर यहां मिट्टी हटाने गया और उसमें फंस गया। उसके बाद ट्रैक्टर का तेल भी खत्म हो गया है। वेदी बनाने पहुंचे लोग घाट की अव्यवस्था देख बिना वेदी बनाए ही घर चले गए।

निशान लगा के वेदी की जा रही है आरक्षित

गोरखपुर के राप्ती तट पर लोग निशान बना कर वेदी आरक्षित कर रहे थे। यहां लोग पूजा करने के लिए चौक से निशान बना कर जगह घेर रहे हैं और नाम लिख रहे हैं। वेदी को रोकने और जगह घेरने की चक्कर में स्थिति ऐसी बदली की लोगों में छोटी-मोटी नोकझोंक भी हो गई। इसके अलावा हनुमान मंदिर के पास भी वेदी को लेकर विवाद हो गया, जिसे देखते हुए पुलिस को बुलाने की स्थिति खड़ी हो गई।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | शहर (cities News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

varsha kushwaha author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं। नवबंर 2023 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं। वह इंफ्रा, डे...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited