ग्रेटर नोएडा में देर रात मुठभेड़, गोली लगने के बाद दो बदमाश गिरफ्तार; अवैध हथियार बरामद
ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र में बीती रात पुलिस और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

सांकेतिक फोटो।
ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर पुलिस और दो बदमाशों के बीच बीती देर रात चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हुई। जिसमें दोनों बदमाश पुलिस की गोली से घायल होने के बाद गिरफ्तार हुए। इनके पास से चोरी का माल बरामद किया गया है और अवैध हथियार भी बरामद हुआ है। थाना दनकौर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 9 जनवरी को थाना दनकौर पुलिस गलगोटिया से सलारपुर अंडरपास की ओर जाने वाले सर्विस रोड पर चेकिंग कर रही थी। उसी वक्त सामने से एक रेहड़ा पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। जिन्हें रुकने का इशारा करने पर उन्होंने पुलिस टीम पर फायर कर दिया और भागने का प्रयास करने लगे। जिसके बाद पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए।
बदमाशों के पास से अवैध हथियार बरामद
पुलिस के मुताबिक घायल बदमाशों की पहचान फिरोज और नासिर के रूप में हुई है। बदमाशों के कब्जे से 2 अवैध तमंचे, 4 जिंदा कारतूस, 2 खोखा कारतूस, 10 सैटरिंग प्लेट और रेहड़ा बरामद हुए हैं। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि यह बदमाश चोरी के माल को बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस को मुखबिर की खबर मिली और उसके बाद चेकिंग के दौरान इन्हें गिरफ्तार किया गया।
कई घटनाओं को दिया था अंजाम
पुलिस ने बताया है कि इन बदमाशों ने 3 जनवरी की रात में यमुना प्राधिकरण निकट गांव अट्टा फतेहपुर में पेटी ठेकेदार के यहां 10 सैटरिंग प्लेट के पीस चोरी किए थे। जिसके संबंध में थाना दनकौर पर मुकदमा दर्ज करवाया गया था। पुलिस के मुताबिक इन बदमाशों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
इनपुटः आईएएनएस
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। ग्रेटर नोएडा (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा...और देखें

Delhi: निरीक्षण से पहले अतिक्रण हटाकर MCD अधिकारियों ने लूटी वाहवाही, अगले ही दिन फिर दिखीं अवैध रेहड़ियां और पार्किंग

बिहार में बड़ा नदी हादसा, गंडक नदी में डूबने से 4 लड़कों की मौत

Pune Road Accident: पुणे में भीषण हादसा, पिकअप से भिड़ी कार; 7 लोगों की दर्दनाक मौत

आज का मौसम, 18 June 2025 IMD Alert LIVE: दिल्ली-NCR में तूफानी हवाएं और बारिश का अलर्ट, आज का तापमान कितना है?

कल का मौसम 19 June 2025 : बादल डाउन कर देंगे तापमान, मूसलाधार बारिश संग आएगा तूफान; बिजली गिरने का अलर्ट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited