Greater Noida: दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या से मचा तहलका, घायल अस्पताल में भर्ती
ग्रेटन नोएडा में एक 28 साल के युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। घायल युवक फिलहाल अस्पताल में भर्ती है, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस की तीन टीम आरोपियों की तालश कर रही है-

ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े युवक की हत्या
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां, एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। मामला रजपुर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव जैतपुर का है, जहां दो बाइक सवारों ने इस घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार युवक किसी काम से बाहर जा रहा था, तभी बाइक पर सवार बदमाश आए और गोली चली दी।
युवकी गोली मारकर हत्या
मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने एक युवक को कथित तौर पर गोली मार दी। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार शाम सूरजपुर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव जैतपुर की है। युवक गांव का निवासी सुमित (28) किसी काम से बाहर जा रहा था, तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो अज्ञात लोगों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।
घायल का अस्पताल में चल रहा इलाज
सूरजपुर पुलिस थाने के प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि गोली, सुमित के पैर पर जा लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि सुमित गांव में ही ओम धर्म कांटा पर काम करता है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की पकड़ने के लिए तीन टीम गठित की गई हैं और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल के बारे में काफी जानकारी मिली चुकी है। उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है।
(इनपुट-भाषा)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | ग्रेटर नोएडा (cities News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट क...और देखें

दिल्ली में बारिश, पूर्वोत्तर में भारी बारिश से तबाही; असम में ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर बढ़ा

Delhi Rain: फुहारों से कम हुई दिन की तपिश, दिल्ली में झमाझम बरसे बादल

Bihar: भूमि संबंधी जानकारी और शिकायतों का समाधान अब एक कॉल पर, बिहार सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

अगले कुंभ की तारीखों की हुई घोषणा, 2027 में शुरू होगा नासिक सिंहस्थ कुंभ मेला, जानिए क्या रहेगा शेड्यूल

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसा, रेलिंग से टकरा कर पलटा पिकअप वाहन; 5 लोगों की मौत
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited