Greater Noida: ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे से आसान होंगे वृंदावन बांके बिहारी के दर्शन, हेरिटेज सिटी का डीपीआर तैयार

Greater Noida Greenfield Expressway: ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे बनने वाली हेरिटेज सिटी की पीपीपी मॉडल के साथ तैयार किया जाएगा। इसका डीपीआर तैयार कर लिया गया है। इसके साथ ही यमुना एक्सप्रेस से ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे बनने के बाद वृंदावन बांके बिहारी के दर्शन करना आसान हो जाएगा।

ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे

Greater Noida Greenfield Expressway: ग्रेटर नोएडा में हेरिटेज सिटी का विकास किया जा रहा है। इस हेरिटेज सिटी का निर्माण यमुना एक्सप्रेस से जोड़ जाने वाली ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के किनारे किया जा रहा है। इसके लिए डीपीआर यानी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट को तैयार कर लिया गया है। बजा दें कि इस प्रोजेक्ट में एक या दो नहीं बल्कि 5 नए गांवों को शामिल किया गया है, जिसके बाद गांवों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। इसके साथ ही बता दें कि ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे वृंदावन बांके बिहारी मंदिर को यमुना एक्सप्रेस-वे जोड़ने का काम करेगा। इससे बांके बिहारी मंदिर के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा आसान हो जाएगी।

पीपीपी मॉडल पर विकसित होगी हेरिटेज सिटी

ग्रेटर नोएडा में बनने वाले हेरिटेज सिटी का विकास पीपीपी मॉडल के आधार पर किया जाएगा। इसमें मथुरा और वृंदावन की कला संस्कृति के साथ योग केंद्र, प्राकृतिक चिकित्सालय, पार्क, कथा वाचनालय, लाइट साउंड शो, हाट बाजार, आश्रम, घाट, वन, लेक एंड वाटर बॉडी, हस्तशिल्प बाजार और धर्मशाला आदि का निर्माण किया गया है। इससे अतिरिक्त मिली जानकारी के अनुसार हेरिटेज सिटी की डीपीआर भी तैयार कर लिया गया है। ग्रीन फील्ड के किनारे बनने वाली हेरिटेज सिटी का निर्माण 1220 करोड़ की लागत से किया जा रहा है।
End Of Feed