ग्रेटर नोएडा में बारिश के कारण एक मकान गिरा, परिवार के कई लोग दबे

लगातार हो रही बारिश के चलते ग्रेटर नोएडा के दादरी इलाके में एक मकान गिर गया। इस हादसे में परिवार के कई लोग मलबे के नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने घायलों को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है।

ग्रेटर नोएडा के दादरी में मकान गिरा (फोटो - मेटा AI)

दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बरसात का दौर जारी है। कल यानी शुक्रवार 6 सितंबर से ही रह-रह कर बारिश हो रही है। बारिश के कार लोगों को ट्रैफिक जाम और अन्य समस्याएं तो हो रही रही हैं। इसी के साथ ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में एक मकान गिरने की खबर भी है। इस हादसे में परिवार के 7 लोग दब गए।
दादरा के जारचा कोतवाली क्षेत्र में हुए इस हादसे की खबर लगते ही आसपास के लोग तुरंत वहां पहुंच गए और कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को मलबे से बाहर निकाला। मलबे में दबे चार लोगों को गंभीर चोटें भी आयी हैं। हादसे में सभी घायलों को दादरी स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
End Of Feed