Greater Noida Traffic Advisory: आज ग्रेनो आएंगी यूपी की राज्यपाल, इन रास्तों पर वाहनों की नो एंट्री, यहां देखें रूट डायवर्जन

Greater Noida Traffic Advisory: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज ग्रेटर नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने वाली हैं। उनके आगमन को देखते हुए कई रास्तों पर वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है। इसके अलावा यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है।

ट्रैफिक एडवाइजरी

Greater Noida Traffic Advisory: शुक्रवार, 6 सितंबर 2024 को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ग्रेटर नोएडा आएंगी। राज्यपाल आनंदीबेन शारदा यूनिवर्सिटी में आयोजित होने वाला आंगनबाड़ी कर्मियों के एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके चलते ग्रेटर नोएडा में यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी। बताया जा रहा है कि राज्यपाल आज दोपहर में ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगी। राज्यपाल के आगमन को लेकर ग्रेटर नोएडा ट्रैफिक पुलिस द्वारा कई रास्तों को प्रतिबंधित किया गया है, तो वहीं कई स्थानों पर डायवर्जन बनाया गया है। अगर आप भी ग्रेटर नोएडा में रहते हैं या फिर किसी काम से यहां जा रहे हैं तो घर से निकलने से पहले ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी जरूर चेक करें।

इन रास्तों पर वाहन की नो एंट्री

ट्रैफिक पुलिस ने राज्यपाल के आगमन को देखते हुए उनके रास्ते में पड़ने वाले कई स्थानों पर वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित किया है। एडवाइजरी के अनुसार, गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी से चुहड़पुर, आईएफएस विला, एक्सपोमार्ट गोल चक्कर, नासा गोल चक्कर से शारदा यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा तक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इन रास्तों का प्रयोग करने वाले यात्री आज डायवर्सन रूट का प्रयोग करते अपने गंतव्य की ओर आगे जा सकते हैं।
End Of Feed