Greater Noida में लिफ्ट में फंसे नौ लोग, 30 मिनट तक अटकी रही सांसे; मदद के लिए लगाते रहे गुहार

People Stuck in Lift: ग्रेटर नोएडा के आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी में नौ लोग लिफ्ट में फंस गए। करीब 30 मिनट तक सभी लोगों की सांसे अटकी रही। बार बार मदद के लिए अलार्म बजाने के बाद मदद नहीं मिली-

ग्रेटर नोएडा में लिफ्ट में फंसे 9 लोग

People Stuck in Lift: यूपी के ग्रेटर नोएडा में एक लिफ्ट फंस गई। इस लिफ्ट में नौ लोग सवार थे, जिनमें छह बच्चियां शामिल थी। बताया गया कि करीब आधे घंटे तक लिफ्ट फंसी रही, लेकिन मदद नहीं मिली। वहीं, इतनी देर तक लिफ्ट फंसे रहने से अंदर मौजूद लोगों को घबराहट महसूस होने लगी। लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार अलार्म बजाया, लेकिन मदद नहीं मिली। इससे लिफ्ट के अंदर फंसी बच्चियां ज्यादा डर गई।
आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी
जानकारी के अनुसार, यह मामला ग्रेटर नोएडा के आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी के टावर सी का बताया जा रहा है। इन बच्चियों को कन्या भोजन के लिए बुलाया गया था और कन्या भोजन के बाद ये सभी बच्चियां अपने घर जा रही थी, तभी रास्ते में ही लिफ्ट अटक गई। लिफ्ट में करीब आधे घंटे तक सभी लोग फंसे रहे। इनमें छह बच्चियां और उनके परिजन शामिल हैं।
End Of Feed