बस दो महीने और, आपके घर तक आएगा गंगाजल; इन सेक्टरों में मार्च में शुरू होगी आपूर्ति
ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के कई सेक्टरों में गंगा जल का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने जा रहा है। प्राधिकरण के अनुसार यहां मार्च में सात और सेक्टरों में गंगा जल की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। UGR बनकर तैयार हैं, फ्लशिंग का काम हो रहा है और छोटे-मोटे लीकेज को दूर किया जा रहा है।

ग्रेटर नोएडा में गंगा जल की आपूर्ति बढ़ेगी
दिल्ली के पास सरकार ने सपनों का शहर ग्रेटर नोएडा बसाया। यहां की चौड़ी सड़कें और हाईराइज बिल्डिंगों ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। यहां की हरियाली और साफ वातावरण भी ग्रेटर नोएडा को रहने के लिए बेहतर जगह बनाता है। लेकिन ग्रेटर नोएडा के कई इलाकों में आज भी गंगाजल की आपूर्ति नहीं होती है, यहां के कई सेक्टर अब भी भूजल पर निर्भर हैं। खुशखबरी ये है कि जल्द ही ग्रेटर नोएडा के सात सेक्टरों को गंगाजल की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
इन सेक्टरों में शुरू होगी जलापूर्ति
सेक्टर ईटा-2, टेकजोन, मुर्शदपुर गांव, सेक्टर जू-3 सहित सात सेक्टरों को गंगाजल की आपूर्ति शुरू होगी। पहले चरण में अभी सिर्फ सेक्टर 58 और 51 में ही गंगा जल की आपूर्ति हो रही है। बाकी बचे इलाकों में भी फ्लशिंग और लीकेज की समस्याओं को दूर किया जा रहा है। सेक्टर ईटा-2, टेकजोन, मुर्शदपुर गांव, सेक्टर जू-3 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सेक्टर-2 यानी गौर सिटी सहित सात सेक्टरों में अभी गंगाजल पहुंचना बाकी है। । इस बीच यदि कहीं जरूरी होगा तो पाइपलाइन भी बिछाई जा सकती है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में UGR
इधर ग्रेटर नोएडा वेस्ट यानी नोएडा एक्सटेंशन में मास्टर UGR (अंडरग्राउंड रिजर्वायर) के इलेक्ट्रिफिकेशन का काम किया जा रहा है। यह काम पूरा होने के बाद मार्च 2025 तक पूरी क्षमता के साथ ग्रेटर नोएडा में गंगा जल की आपूर्ति किए जाने की उम्मीद बढ़ गई है। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ही ग्रेटर नोएडा में नवंबर 2022 में 85 क्यूसेक गंगाजल परियोजना का उद्घाटन किया था। इस परियोजना की शुरुआत साल 2005 में हुई थी।
ये भी पढ़ें - Rain Alert: दिल्ली में 18-19 जनवरी भी बारिश का येलो अलर्ट, पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी
हालांकि, उद्घाटन के समय दावा किया गया था कि चार महीने में ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गंगाजल की आपूर्ति शुरू हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। यह इंतजार बढ़ता चला या और इसके शुरू होने में लीकेज एक बड़ी बाधा बन रही थी। उस समय प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना था कि यहां 10 साल पहले पाइपलाइन बिछाई गई थी, जिसमें मिट्टी जमा हो गई थी। ऐसे में पानी की आपूर्ति शुरू होते ही लीकेज की समस्या सामने आई। IIT रुड़की के विशेषज्ञों ने इसकी जांच की और उसके बाद इस समस्या को सुधार लिया गया। कई जगहों पर फिर से नई पाइपलाइन बिछानी पड़ी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 20 MLD गंगाजल की आपूर्ति ग्रेटर नोएडा के जैतपुर गांव के पास मौजूद मास्टर यूजीआर से की जा रही है।
UGR तैयार शुरू होगी जलापूर्ति
प्राधिकरण के सीनियर मैनेजर राजेश राय का कहना है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चार मूर्ति चौक और ग्रेटर नोएडा ईस्ट में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के पास मौजूद आखिरी प्वाइंट तक गंगाजल की आपूर्ति कर दी गई है। इन दोनों जगहों पर UGR बनाए गए हैं। इन UGR से मुर्शदपुर गांव के पास ओवरहेड टैंक में गंगाजल भेजा जाएगा।
ये भी पढ़ें - दिल्ली में कहां है जहांपनाह, जानें 700 साल पुरानी बिल्डिंग, जिसमें कभी पूरा गांव बस गया था
अधिकारियों के अनुसार अभी फ्लशिंग का काम चालू है और जिन 4-5 जगहों पर लीकेज की समस्या है, उसे भी सुधारा जा रहा है। यह सभी समस्याओं को दूर करके मार्च मार्च 2025 तक गंगाजल की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिए 50 MLD गंगाजल की आपूर्ति होगी। यहां की सभी समस्याओं को दो महीने में दूर कर दिया जाएगा। ग्रेटर नोएडा में 130 मीटर रोड के किनारे 265 लाख लीटर क्षमता के UGR का निर्माण हो चुका है। इसके साथ ही सेक्टर 2, 3 और टेकजोन-4 में भी UGR बनाए जा रहे हैं। इन सभी UGR की क्षमता 100 लाख लीटर होगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। ग्रेटर नोएडा (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

खबरों की दुनिया में लगभग 19 साल हो गए। साल 2005-2006 में माखनलाल चतुर्वेदी युनिवर्सिटी से PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। कई अखबार...और देखें

आज का मौसम 12 June 2025 : बादल डाउन करेंगे तापमान, आने वाला है बारिश के साथ तूफान; मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

बिहारशरीफ : मूसलाधार बारिश में चट्टान की तरह खड़े रहेंगे तटबंध! कटाव रोकने का भी हुआ इंतजाम

दिल्ली में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी जारी; रेड लाइट जंप और गलत पार्किंग के मामलों में बढ़ोतरी

भोपाल में 6 घंटे गुल रहेगी बिजली, 25 इलाके रहेंगे प्रभावित; कहीं आपका भी एरिया तो नहीं...

CAQM का बड़ा फैसला; दिल्ली एनसीआर में अब प्रदूषण पर लगेगा हिसाब से जुर्माना, जनरेटर और निर्माण स्थलों पर होगी सख्ती
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited