इस महीने से शुरू होगा 'मंझावली पुल', फरीदाबाद से ग्रेटर नोएडा का सफर होगा आसान
फरीदाबाद से ग्रेटर नोएडा का सफर आसान बनाने के लिए मार्च 2025 से मंझावली पुल की शुरुआत होने वाली है। इस पुल के शुरू होते ही कम समय में बिना जाम के लोग अपने गंतव्य पर पहुंच पाएंगे।

इस महीने से शुरू होगा 'मंझावली पुल'
स्मार्ट सिटी से ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आई है। बताया जा रहा है कि मार्च से मंझावली पुल शुरू होने वाला है। इस पुल के शुरू होने से फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा के बीच यात्रा करने वाले लोगों को लाभ होगा। इन दोनों शहरों के बीच की यात्रा आसान हो जाएगी। लोक निर्माण विभाग द्वारा इसे मार्च तक शुरू करने के लिए बचे हुए कार्य को पूरा किया जा रहा है। इस पुल का निर्माण फरीदाबाद से ग्रेटर नोएडा की कनेक्टिविटी को और बेहतर करने के लिए है।
24 किमी लंबी परियोजना पर काम जारी
जानकारी के लिए बता दें कि ग्रेटर नोएडा से फरीदाबाद जाने की राह को लोगों के लिए आसान बनाने के लिए और दोनों शहरों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी स्थापित करने के लिए 24 किलोमीटर लंबी परियोजना का कार्य जारी है। इस परियोजना के चलते गांव मंझावली में यमुना नदी पर 630 मीटर लंबे पुल का निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है। मार्च में पुल को शुरू करने से पहले आवश्यक बचे कार्य किए जा रहे हैं। पुल को फरीदाबाद से जोड़ने के लिए 20 किलोमीटर लंबी और यूपी की सीमा में चार किमी लंबी सड़क का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब पुल को चौड़ा करने का कार्य हो रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि इस पुल का निर्माण 122 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।
जानकारी के लिए बता दें कि मंझावली, चिरसी में बाईपास सड़क का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही नोएडा के अट्टा के पास से नोएडा-ग्रेटर नोएडा से गुजर रहे यमुना एक्सप्रेस वे को जोड़ने का भी काम किया जा रहा है। दावा है कि इसे भी मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद से वाहन चालकों को यात्रा करने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
पुल शुरू होने से मिलेगी राहत
मार्च में पुल के शुरू होने के बाद दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में यातायात का दबाव कम होगा। लोग जाम की समस्या से बच पाएंगे। इससे न केवल यात्रा करने में आसानी होगा बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
2014 में रखी गई थी पुल की आधारशिला
भारत के केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा 15 अगस्त 2014 को इस पुल की आधारशिला रखी गई थी। उसके बाद फरवरी 2018 में पुल का निर्माण कार्य शुरू किया गया। उस दौरान पुल को पूरा करने के लिए दिसंबर 2019 की डेडलाइन तय की गई थी। लेकिन कुछ कारणों के चलते कार्य तय समय से पूरा नहीं हो पाए। लेकिन अब मार्च 2025 से पुल पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। ग्रेटर नोएडा (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं। नवबंर 2023 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं। वह इंफ्रा, डे...और देखें

दिल्ली मेट्रो ने सिर्फ 400 रुपये में की स्टेशन पर ही रातभर सोने की व्यवस्था; जानें

पटना से दिल्ली के बीच चलेगी स्पेशल वंदे भारत ट्रेन, जानिए इसकी रूट और टाइमिंग

आज का मौसम, 31 March 2025 IMD Winter Weather Forecast LIVE: दिल्ली-एनसीआर में आज गर्मी से राहत, पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी, इन जगहों पर होगी बारिश

Ballia: बलिया में धारदार हथियार से पत्नी की हत्या, खुद पर भी किया वार, गंभीर हालत में मिला युवक

बिहार: अररिया में कांग्रेस की ‘पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा’में हंगामा, कार्यक्रम छोड़ दिल्ली निकले कन्हैया कुमार
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited