Greater Noida: सिरफिरे आशिक ने ली महिला की जान, अवैध संबंध के शक में रेता गला
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के कलौंदा गांव में एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली विधवा महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि युवक को महिला के किसी और व्यक्ति के साथ अवैध संबंध होने का शक था।

सिरफिरे आशिक ने ली महिला की जान
Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में विधवा महिला की गला रेतकर हत्या करने की खबर सामने आई है। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये मामला ग्रेटर नोएडा के कलौंदा गांव का है। यहां एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली विधवा महिला की गला रेत कर हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विधवा महिला की गला रेतकर हत्या
ग्रेटर नोएडा के अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब एक बजे महिला की हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सिंह ने बताया कि कलौंदा गांव में 28 वर्षीय शाहरुख नामक युवक ने पड़ोस में रहने वाली 32 वर्षीय विधवा महिला की चाकू से मारकर हत्या कर दी।
ये भी पढ़ें - Agra: दुकान में बैठी महिला पर बदमाशों ने बरसाई गोलियां, बाल-बाल बची जान
अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी विवाहित है और पीड़िता उसकी रिश्तेदार थी। दोनों करीब तीन-चार साल से एक दूसरे को पसंद करते थे। आरोपी को संदेह था कि महिला का किसी और से अवैध संबंध है। इसी बात से नाराज शाहरुख रात में महिला के घर में घुसा और चाकू से गला रेतकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू को भी बरामद कर लिया है। एडीसीपी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को आज स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।
(इनपुट - भाषा)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। ग्रेटर नोएडा (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं। नवबंर 2023 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं। वह इंफ्रा, डे...और देखें

Patna News: मरीन ड्राइव पर STF के साथ बदमाशों की मुठभेड़, एक अपराधी गोली लगने से घायल

Delhi News: दिल्ली मेट्रो की गोल्डन लाइन पर दूसरी टनल का काम पूरा, जानें कब तक दौड़ेगी ट्रेन

नोएडा-गाजियाबाद में 1 नवंबर से इन वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, क्या आपकी गाड़ी भी बैन में शामिल?

Delhi Murder: नेहा को क्यों फेंका छत से? आरोपी तौफीक ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Saran News: सवारियों से भरी ऑटो को बेकाबू स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, दो लोगों की मौत और 6 घायल
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited