Gujarat Accident: पाटन में राज्य परिवहन बस और ऑटोरिक्शा में जोरदार भिड़ंत, 6 लोगों की मौत

Gujarat Road Accident: गुजरात के पाटन जिले में गुरुवार को राज्य परिवहन निगम की बस और ऑटोरिक्शे की भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। प्राथमिक दृष्टया में पता चल रहा है कि बस चालक ने ओवरटेकिंग की कोशिश में बस पर नियंत्रण खो दिया। जिस कारण बस की टक्कर ऑटो से हो गई।

Accident

फाइल फोटो

Gujarat Accident: गुजरात के पाटन जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें राज्य परिवहन निगम की बस और ऑटोरिक्शे के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। यह हादसा इतना भीषण था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और बस के नीचे फंस गए। सभी मृतक ऑटो में सवार थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच कर रही है।

ऑटो चालक की भी मौत

यह दुर्घटना सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे सामी-राधनपुर राजमार्ग पर सामी गांव के पास हुई। पाटन जिले के पुलिस अधीक्षक वी के नई ने बताया कि राज्य परिवहन की बस हिम्मतनगर से कच्छ की ओर जा रही थी जबकि तिपहिया वाहन विपरीत दिशा से आ रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘ऑटोरिक्शा सवार सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसमें चालक भी शामिल है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के क्षतिग्रस्त हिस्से बस के नीचे फंस गए।’’

ये भी पढ़ें - पहली बार बिहार में होगा Khelo India Youth Games, खिलाड़ियों की सुविधा के लिए अधिकारियों को मिले ये निर्देश

ओवरटेकिंग के दौरान बेकाबू हुई बस

अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बस चालक ने अन्य वाहन से आगे निकलने के चक्कर में बस पर से नियंत्रण खो दिया जिसके कारण टक्कर हुई। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर राधनपुर से विधायक और भाजपा नेता लाविंगजी ठाकोर घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि ऑटो में सवार सभी छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari author

पूजा सितंबर 2023 से Timesnowhindi.com से जुड़ी हुई हैं। यहां बतौर कॉपी एडिटर सिटी न्यूज, मेट्रो- रेल और रोड इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, ...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited