कहां तक पहुंची हरियाणा मॉब लिंचिंग मामले की जांच, अब तक आठ लोग हुए गिरफ्तार

Haryana Mob Lynching Case: हरियाणा मॉब लिंचिंग मामले में अब तक आठ आरोपियों की गिरफ्तार हो चुकी है। वहीं, पुलिस की अलग-अलग टीम अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

haryana police

फाइल फोटो।

Haryana Mob Lynching Case: हरियाणा के कस्बा बाढ़ड़ा में गौ मांस खाने के शक में एक प्रवासी श्रमिक की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या के मामले में चरखी दादरी की एसपी पूजा वशिष्ठ ने सोमवार को बताया कि इस सिलसिले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी पूजा वशिष्ठ ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की एक टीम को मौके पर भेजा गया था। घटना वाली रात को ही एफआईआर दर्ज की गई थी। उसके अगले दिन सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। तीन आरोपी को कस्टडी में भेजा गया था और चार को ज्यूडिशियल रिमांड पर रखा गया था।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी

उन्होंने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों ने मामले में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद एक और आरोपी की गिरफ्तारी दो दिन पहले हुई है। पुलिस की अलग-अलग टीम अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि प्रवासी मजदूर के गो मांस खाने का मामला कस्बा बाढ़ड़ा का है। यहां पर कुछ दिन पहले झुग्गियों में रहने वाले प्रवासी लोगों के पास पका मांस मिला था। गौ रक्षकों ने इसे गौ मांस करार दिया। इसके बाद वहां काफी हंगामा मचा और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।
इसके कुछ दिन बाद एक वीडियो सामने आया था, जिसमें गौ मांस खाने के शक पर एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसका शव भांडवा गांव के पास मिला था। पुलिस ने मृतक के परिजन की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। घटना के तुरंत बाद आरोपियों को रिमांड में लेकर पूछताछ की गई। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए झुग्गियों के पास पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
Input: IANS
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | गुरुग्राम (cities News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

Devshanker Chovdhary author

देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited