हरियाणा BJP की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री संदीप कुमार को पार्टी से किया निष्कासित

Haryana BJP: दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री रहे संदीप कुमार ने हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की थी। हालांक, अब पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

Haryana BJP expelled former Delhi minister Sandeep Kumar

सीएम नायब सिंह सैनी के साथ संदीप कुमार।

Haryana BJP: हरियाणा भाजपा ने बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री रहे संदीप कुमार को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उन्होंने हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली थी। हालांकि, अब पार्टी ने उन पर बड़ा एक्शन लिया है।
इस बाबत भाजपा की हरियाणा विंग की ओर से बयान भी जारी किया गया है। पार्टी की ओर से कहा गया है कि संदीप कुमार ने अपनी पृथ्ठभूमि के तथ्य झुपाए, लेकिन संज्ञज्ञन में आते ही भारतीय जनता पार्टी संदीप कुमार को अपनी प्राथमिक सदस्यता से अलग करती है। प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि भविष्य में पार्टी से उनके किसी भी रूप से संबद्ध नहीं होंगे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | शहर (cities News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

प्रांजुल श्रीवास्तव author

मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रक...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited