VIDEO: सड़क किनारे टपरी पर रुके सीएम नायब सिंह सैनी, खुद से बनाई चाय; फिर ग्रामीणों संग उठाया लुत्फ

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज सड़क किनारे एक दुकान पर जाकर खुद से चाय बनाई। इसके साथ ही उन्होंने चाय खुद भी भी और ग्रामीणों को भी पिलाई। इस दौरान लोग उनसे बात करते नजर आए।

चाय बनाते हुए सीएम सैनी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। आज फिर से उनके अनोखे अंदाज का उदाहरण सामने आया है, जब उन्होंने सड़क किनारे एक दुकान पर जाकर खुद से चाय बनाई। दरअसल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हिसार के हांसी से भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे इसी दौरान हिसार रोहतक हाईवे पर गांव भैनी महाराजपुर में एक चाय की दुकान पर रुके और खुद चाय बनाने लगे।

सीएम सैनी ने खुद बनाई चाय

सीएम सैनी ने खुद चाय बनाकर पी और दूसरे लोगों को भी पिलाई। इस मौके पर वह दुकानदार से और अन्य लोगों से हंसी मजाक करते हुए भी दिखाई दिए। मुख्यमंत्री का यह रूप देखकर लोगों को काफी अच्छा लगा। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की एक बच्ची को भी गोद में बैठकर उससे बात की।

सीएम ने ग्रामीणों से की बातचीत

इस दौरान ग्रामीण वीडियो में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को ज्यादा से ज्यादा वोट है देने की बात कहते हुए सुनाई दे रहे हैं। हंसी मजाक के यह पल और मुख्यमंत्री का नया रूप देखकर ग्रामीण गदगद हो गए। इसके बाद मुख्यमंत्री अपने काफिले के साथ 152डी हाईवे से होते हुए चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए।
End Of Feed