हाथरस सीट, उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024: मतदान की तारीख, मुख्य उम्मीदवार और चुनाव परिणाम की डेट

देशभर में दो चरणों का मतदान संपन्न हो चुके हैं और तीसरे चरण की तैयारी शुरू है। तीसरे चरण में 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 94 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। इन्हीं में से एक हाथरस सीट भी है, देखिए हाथरस में कब मतदान होगा, प्रमुख उम्मीदवार कौन हैं और कब रिजल्ट सामने आएगा।

Hathras Lok Sabha Seat

हाथरस में तीसरे चरण में चुनाव।

हाथरस लोकसभा सीटः लोकसभा चुनाव का दो चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है और तीसरे चरण की तैयारी शुरू हो चुकी है। तीसरे चरण का चुनाव सात मई को होना है। तीसरे चरण में 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 94 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। इन्हीं में से एक है उत्तर प्रदेश की हाथरस लोकसभा सीट। हाथरस लोकसभा सीट पर भाजपा का दबदबा है और कई वर्षों से भाजपा इस सीट पर जीत दर्ज करती आई है। अब तक कुल सात बार हाथरस लोकसभा सीट पर भाजपा को जीत मिली है। हाथरस में करीब 17 लाख से अधिक मतदाता हैं, जो सात मई को उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। हाथरस लोकसभा सीट के तहत पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं, जिनमें छर्रा, इगलास, हाथरस, सादाबाद और सिकंदराराऊ शामिल हैं।

हाथरस लोकसभा क्षेत्र में मतदान की तारीख (Hathras Lok Sabha Election Polling Date)

उत्तर प्रदेश की हाथरस लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में चुनाव होना है और तीसरे चरण का चुनाव सात मई को होना है। हाथरस के करीब 17 लाख से अधिक वोटर्स सात मई अपने उम्मीदवारों का फैसला करेंगे।

हाथरस लोकसभा क्षेत्र में कब होगी मतगणना (Hathras Lok Sabha Election Result Date)

बता दें कि पूरे देश की सभी 543 लोकसभा सीटों पर चार जून को मतगणना होगी। इसी दिन हाथरस लोकसभा क्षेत्र में भी मतगणना होनी है। यानी कि चार जून को पता चलेगा कि हाथरस का सिकंदर कौन बना।

हाथरस के प्रमुख उम्मीदवार (Key Candidates of Hathras Lok Sabha seat)

हाथरस लोकसभा सीट भाजपा के लिए अहम सीट माना जाता है, क्योंकि राम मंदिर आंदोलन काल से ही इस सीट पर भाजपा का दबदबा कायम है। इस सीट पर भाजपा को सात बार जीत मिली हैं। हालांकि, इस बार भाजपा ने हाथरस से मौजूदा सांसद राजवीर सिंह दिलेर का टिकट काटा है और अनूप वाल्मीकि को मैदान में उतारा है। वहीं, इस सीट पर जीत का स्वाद चखने के लिए सपा और बसपा एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। सपा ने जसवीर वाल्मीकि को टिकट दिया है और बसपा ने हेमबाबू धनगर को उम्मीदवार घोषित किया है। अब देखना है कि इस त्रिकोणीय मुकाबले में हाथरस का विजेता कौन बनता है।
  • अनूप वाल्मीकि- भाजपा/NDA
  • जसवीर वाल्मीकि-सपा/INDIA
  • हेमबाबू धनगर- बसपा

हाथरस लोकसभा क्षेत्र में पिछले चुनाव (2019) का रिजल्ट

हाथरस लोकसभा सीट सुरक्षित सीट है और भाजपा को यहां जीत मिलती रही है। पिछले चुनाव (2019) में हाथरस में भाजपा के उम्मीदवार राजवीर सिंह दिलेर ने जीत दर्ज की थी। उन्हें 6,84,299 वोट मिले थे। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रहे समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राम जी लाल सुमन को 4,24,091 मत प्राप्त हुए थे। वहीं, कांग्रेस के त्रिलोकी राम को 23,926 वोट मिले थे, जो तीसरे नंबर पर रहे थे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | शहर (cities News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

Devshanker Chovdhary author

देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited