Bihar Weather: बिहार में अब सताने लगी गर्मी, अगले तीन दिन में पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना
Bihar Weather: बिहार में अब गर्मी सताने लगी है अगले दो-तीन दिन में पारा और चढ़ने की संभावना है। वातावरण में आर्द्रता की मात्रा बढ़ने के कारण लोगों को अब उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

बिहार में अब गर्मी सताने लगी है
Bihar Weather: पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मंगलवार को गया सबसे अधिक गर्म रहा जहां का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री, भागलपुर का 38.4 डिग्री और पूर्णिया का 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा। गया, डेहरी, बक्सर, औरंगाबाद और गोपालगंज सबसे ज्यादा गर्म रहे। इन सभी इलाकों का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में बताया, "वर्तमान सिनोपटिक परिस्थितियां एवं भारतीय मौसम विभाग के संख्यात्मक मॉडल के विश्लेषण के अनुसार, दो-तीन दिन के दौरान राज्य के दक्षिण एवं पश्चिम मध्य भागों के अधिकांश स्थानों में लू, उष्ण लहर (हीट वेव) तथा गर्म रातें होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है जबकि न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की उम्मीद नहीं है।"
ये भी पढ़ें- Delhi Weather: बढ़ेगा दिल्ली का पारा; बीत गया बारिश का दौर, गर्मी से नहीं मिलेगी राहत
बताया गया है कि वातावरण में निचले स्तर पर नमी की मात्रा अधिक होने तथा तापमान में वृद्धि के संयुक्त प्रभाव से वास्तविक से अधिक तापमान महसूस होगा। औरंगाबाद, अरवल, गया, कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर और जहानाबाद जैसे जिलों में तापमान 43 से 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। इन इलाकों में प्रचंड लू की स्थिति बनने के पूरे आसार हैं। इन इलाकों में दिन के साथ रात में भी राहत की उम्मीद नहीं है। इसके अलावा पटना, वैशाली, दरभंगा, बेगूसराय, खगड़िया, बांका, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, नालंदा, नवादा और शेखपुरा में भी तेज गर्मी और उमस से हालात बिगड़ सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। पटना (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

राजा रघुवंशी मर्डर केस में नए शख्स की एंट्री! सोनम ने आखिर किसे की महीने भर में 234 बार कॉल

Delhi Crime: खूनी खेल में बदला मामूली विवाद, बीयर की बोतलों और चाकू से किशोर पर किया ताबड़तोड़ वार, हत्या के आरोप में तीन नाबालिग गिरफ्तार

कल का मौसम 19 June 2025 : मानसूनी बादल डाउन करेंगे तापमान, मूसलाधार बारिश संग आएगा तूफान; बिजली गिरने का अलर्ट

आज का मौसम, 18 June 2025 IMD Alert LIVE: देशभर में बरसात का दौर बरकरार; मानसून के प्रभाव से गर्मी को मिली शिकस्त, कई जगहों पर IMD का अलर्ट!

Monsoon Reaches UP: मानसून ने सोनभद्र से ली यूपी में एंट्री, गर्मी की होगी छुट्टी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited