Saharanpur Holi Celebration: सहारनपुर का अनोखा गांव, जहां नहीं होता होलिका दहन, क्यों इस परंपरा को मानते हैं लोग
Saharanpur Holi Celebration: सहारनपुर के बरसी गांव में लोग होलिका दहन नहीं करते हैं। गांव की औरतें पड़ोस के गांव में होलिका दहन के लिए जाती है। आइए जानते हैं कि इसके पीछे की वजह क्या है।

होलिका दहन (फोटो साभार - istock)
पड़ोस के गांव में जाती हैं महिलाएं
स्थानीय महिलाएं होली की पूर्व संध्या पर 'होलिका दहन' करने पास के गांव जाती हैं। बरसी गांव में भगवान शिव का एक प्राचीन मंदिर है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह महाभारत जितना पुराना है। मान्यता के अनुसार, मंदिर कौरवों और पांडवों द्वारा बनाया गया था। लेकिन कुछ असहमति के कारण, पांच पांडवों में से एक भीम ने अपने 'गदा' का इस्तेमाल कर मंदिर के प्रवेश द्वार की दिशा पूर्व से पश्चिम की ओर बदल दी।
इस परंपरा के पीछे की वजह
इस वजह से लोगों का मानना है कि गांव में भगवान शंकर का शिवलिंग स्थापित है, जो स्वयंभू शिवलिंग है। ऐसी मान्यता है कि भगवान शंकर यहां आते हैं। होलिका दहन से भगवान शिव के पैर जल जाएंगे। यही वजह है कि बरसी गांव में होलिका दहन नहीं होता है। ग्राम प्रधान आदेश चौधरी ने कहा कि होलिका दहन के लिए सभी महिलाएं पास के गांव तिक्रोल जाती हैं। मुझे नहीं पता कि यह अनुष्ठान कब से शुरू हुआ, लेकिन यह हमेशा से ऐसा ही रहा है। यह एक परंपरा है और सीधे धार्मिक भावनाओं से जुड़ी है। किसी ने भी इसे बदलने की कोशिश नहीं की। मुझे नहीं लगता कि कोई भी इसे बदलेगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | शहर (cities News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

एक्सप्रेस-वे पर महिला के साथ अश्लील हरकत करने वाला नेता गिरफ्तार, CCTV आया था सामने

अश्लील नेता! BJP जिलाध्यक्ष का गंदा वीडियो वायरल; पार्टी ने मांगा जवाब; महिला कार्यकर्ता के साथ...

उत्तर प्रदेश में BJP ने अलग होगी निषाद पार्टी? पंचायत चुनाव अकेले लड़ने का संजय निषाद ने किया ऐलान

अमृतसर में अकाली दल के पार्षद हरजिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस; पहचाने गए 3 हमलावर

Maharashtra Rainfall Alert: मूसलाधार बारिश से पानी-पानी मुंबई, इतने जिलों में 5 दिन ऑरेंज अलर्ट; तूफान की चेतावनी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited