अब National Highway पर मिलेंगी ये सुविधाएं, नितिन गडकरी की गारंटी!

केंद्रीय मंत्री नतिन गडकरी ने Expressway ही नहीं अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी आपके सफर को आरामदायक और आनंददायक बनाने के लिए कमर कस ली है। उन्होंने हमसफर पॉलिसी जारी की है, जिसके लागू होने से आपको नेशनल हाईवे पर सफर करने के दौरान कई तरह की विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी।

Gadkari ki Guarantee

नितिन गडकरी ने जारी की हमसफर पॉलिसी

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari)ने एक नई पॉलिसी लॉन्च की है। यह पॉलिसी Expressway सहित सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। नितिन गडकरी ने जो पॉलिसी लॉन्च की है, उसका नाम हमसफर पॉलिसी (HUMSAFAR POLICY) है। इस पॉलिसी के तहत एक यात्री के तौर पर आपको सभी नेशनल हाईवे पर कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। चलिए जानते हैं क्या है हमसफर पॉलिसी और इसमें आपको कौन-कौन सुविधाएं ने वाली हैं।

हमसफर पॉलिसी क्या है - What is the Humsafar Policy?

हसमफर पॉलिसी एक व्यापक पहल है, जिसे देश में राजमार्गों के नेटवर्क पर चलने के अनुभव को पूरी तरह से बदलने के लिए तैयार किया गया है। इसके तहत यात्रियों को जरूरी सेवाएं और सुविधाएं दी जाती हैं। इस पॉलिसी का मुख्य उद्देश्य रामार्गों पर चलने के अनुभव को और भी ज्यादा आरामदायक, सुविधाजनक और समावेशी बनाना है। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी क्षेत्रों में यात्रियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों।

हससफर पॉलिसी की प्रमुख बातें - Key Features of the Humsafar Policy

समसफर पॉलिसी के तहत देशभर में फैले नेशनल हाईवे पर जरूरी सुविधाओं में बढ़ोतरी करने और नई सुविधाएं विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। इसके तहत राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रियों को जो सुविधाएं मिलेंगी, वह राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेवा प्रदाताओं यानी सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए बाध्यकारी यानी जरूरी होंगी। अगर कोई सर्विस प्रोवाइडर यह सेवाएं देने में असफल रहता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान भी इस पॉलिसी में है। यात्री स्वयं भी उस सर्विस प्रोवाइड को खराब रेटिंग देकर उसके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करवा सकते हैं।

साफ टॉयलेट का अधिकार

नेशनल हाइवे पर सफर के दौरान अगर आपको हलका होने की जरूरत महसूस होती है तो हमसफर पॉलिसी के तहत आपकी इस जरूरत का विशेष ध्यान रखा गया है। इस पॉलिसी के तहत सभी पेट्रोल पंपों पर सार्वजनिक शौचालय होना जरूरी है। यही नहीं शौचालय साफ-सुथरा हो और नियमित तौर पर उसका रखरखाव हो, यह भी पेट्रोल पंप मालिक को सुनिश्चित करना होगा। अन्यथा उस पेट्रोल पंप का नेशनल हाईवे से कनेक्टिविटी का NOC रद्द हो सकता है।

स्पेशल बेबी केयर रूम

नेशनल हाईवे पर बेबी केयर के लिए स्पेशल रूम उपलब्ध होंगे। इन कमरों में चेंजिंग टेबल और अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। छोटे बच्चों के साथ सफर कर रहे परिवारों के लिए यह बहुत बड़ी सुविधा होगी। इसके अलावा दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर की सुविधा भी सार्वजनिक सुविधा केंद्रों पर उपलब्ध होंगी।

गाड़ी चार्ज करने की सुविधा

देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का चलन धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। इस पॉलिसी के तहत हाईवे पर मौजूद कुछ स्ट्रैटजिक प्वाइंट्स पर इलेक्ट्रिक गाड़ियों को चार्ज करने के लिए EV चार्जिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे। इससे इको फ्रैंडली ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा मिलेगा। यही नहीं, नेशनल हाईवे पर मौजूद पेट्रोल पंप, आराम करने की जगहों और रेस्त्रां आदि पर पार्किंग की अच्छी व्यवस्था होगी। सडक पर गाड़ी खड़ी करने की नौबत नहीं आएगी और हाईवे पर आने-जाने वाले ट्रैफिक पर किसी तरह का कोई असर नहीं पड़ेगा।

पेट्रोल पंपों की संख्या बढ़ेगी

नेशनल हाईवे पर पेट्रोल पंप, सीएनजी पंप सहित हर तरह के फ्यूल स्टेशनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। ताकि यात्रियों को पेट्रोल, डीजल सहित तमाम तरह के फ्यूल और अन्य सुविधाओं के लिए परेशानी न ठानी पड़े। इस पॉलिसी के तहत नियमित दूरी पर फूड कोर्ट और रेस्त्रां की सुविधा दी जाएगी, जहां पर यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के दौरान स्वादिष्ट भोजन और कुछ क्षण आराम मिलेगा।

आराम करने के लिए बेड

यात्रियों और ट्रक ड्राइवरों के लिए पेट्रोल पंपों पर डोरमेट्री की व्यवस्था भी होगी। ताकि वह कुछ समय आराम करके बिना थके आगे अपने सफर को जारी रख सकें।
इस हमसफर पॉलिसी को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यात्रियों के ट्रैवेल एक्सपीरियंस में बढ़ोतरी होगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा। इससे हाईवे के किनारे नए बिजनेसेस को बढ़ावा मिलेगा। पेट्रोल पंप, रेस्त्रां और रेस्ट स्टॉप आदि पर लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
नई हमसफर पॉलिसी के जरिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय नेशनल हाईवे नेटवर्क को मॉडर्न रूप देने चाहता है। इस पॉलिसी के लागू हो जाने से देश के राष्ट्रीय राजमार्ग अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार अपग्रेड हो जाएंगे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

Digpal Singh author

खबरों की दुनिया में लगभग 19 साल हो गए। साल 2005-2006 में माखनलाल चतुर्वेदी युनिवर्सिटी से PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। कई अखबार...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited