Bilaspur News: शक के चलते पति ने उजाड़ा अपना पूरा परिवार, पत्नी और तीन बच्चों की गला घोंटकर हत्या
बिलासपुर में एक आदमी ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर। पति को अपनी पत्नी पर अवैध संबंध को लेकर शक था, जिसके चलते उसने चारों को मार डाला। आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

पति ने अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या की (सांकेतिक फोटो)
पति-पत्नी में होता था विवाद
बताया गया है कि आरोपी पति ने सोमवार को इस घटना को अंजाम दिया। उमेंद्र केवट की उम्र 34 साल है उसे अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का शक था, जिसके चलते उनके बीच विवाद होता रहता था। सोमवार को भी दोनों पति-पत्नी के बीच इसी बात पर विवाद हुआ, यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पति ने अपनी पत्नी का गला डबाकर उसकी हत्या कर दी और अपने तीन बच्चों को भी मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके बाद उससे पूछताछ की गई है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस इस घटना को लेकर जांच में जुटी हुई है। जांच होने के बाद ही इस घटना के संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त हो सकेगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | शहर (cities News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

पूजा सितंबर 2023 से Timesnowhindi.com से जुड़ी हुई हैं। यहां बतौर कॉपी एडिटर सिटी न्यूज, मेट्रो- रेल और रोड इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, ...और देखें

ये है UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फोन नंबर, यहां कंपलेंट करने से बनेगी बात

Maharashtra: जलगांव में बेपटरी हुई मालगाड़ी, 7 डिब्बे पटरी से उतरे; नंदुरबार-सूरत रेल मार्ग बाधित

कल का 16 May 2025 : मौसम रहेगा तूफानी, आंधी के साथ गिरेगा झमाझम पानी; IMD की बड़ी चेतावनी

नमो भारत ट्रेन में कम हो गया टिकट, अब दिल्ली में न्यू अशोक नगर से मेरठ पहुंचना हुआ और भी सस्ता

आज का मौसम, 15 May 2025 IMD Weather Forecast LIVE: दिल्ली में आंधी के बाद वायु गुणवत्ता खराब; दक्षिण-पश्चिमी राज्यों में मानसून की दस्तक
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited