मुंबई व दिल्ली अब नहीं दूर! बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट से अब उड़ान भरेगी Indigo Flights

Indigo flights from darbhanga: इंडिगो की उड़ानें शुरू होने से दरभंगा एयरपोर्ट से आवागमन करने वाले यात्रियों को दिल्ली और मुंबई की उड़ान के लिए अधिक विकल्प मिल पाएंगे।

DARBHANGA AIRPORT

अब दरभंगा से इंडिगो फ्लाइट

Indigo flights from darbhanga: बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली और मुंबई जाने के लिए अब इंडिगो की विमान भी उड़ान भरेगी। इसके लिए इंडिगो एयरलाइंस को स्लॉट मिल गया है। अब इंडिगो की फ्लाइट दरभंगा से दिल्ली के बीच प्रतिदिन, जबकि मुंबई के लिए सप्ताह में चार दिन उड़ान भरेगी। यह सेवा एक दिसंबर से शुरू हो जाएगी।इसकी जानकारी जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व सांसद संजय कुमार झा ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है।

उन्होंने बताया कि इसके लिए टिकट की बिक्री जल्द शुरू होने वाली है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल के जरिए इसकी जानकारी शेयर करते हुए लिखा, "दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ानें अचानक रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी और इस एयरपोर्ट पर उनका भरोसा कम हो रहा था। इस संबंध में मैंने 21 सितंबर को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से मुलाकात कर दरभंगा एयरपोर्ट से आवागमन करने वाले यात्रियों की परेशानियों को दूर करने तथा रनवे का विस्तार कर इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बनाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा था। इंडिगो को टाइम स्लॉट उपलब्ध कराने में उनका भी सहयोग रहा।"

इसके बाद 23 सितंबर को दिल्ली में हमारे आवास पर इंडिगो के स्पेशल डायरेक्टर के साथ मुलाकात में दरभंगा एयरपोर्ट से कंपनी की उड़ान सेवा शुरू करने के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई थी। उन्होंने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस को स्लॉट मिल गया है।

ये भी पढ़ें- बिहारवासी इलाज के लिए नहीं जाएंगे दूसरे राज्य, दरभंगा एम्स-PMCH में हो रहा विश्वस्तरीय ट्रीटमेंट का इंतजाम

अब इंडिगो विमान दरभंगा से दिल्ली के बीच प्रतिदिन, जबकि मुंबई के लिए सप्ताह में चार दिन उड़ान भरेगी। यह सेवा एक दिसंबर से शुरू हो जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited