Heat Wave: आग की भट्ठी बना राजस्थान, चुरू में 50 डिग्री के पार पहुंचा तापमान
राजस्थान के चुरू में मंगलवार को तापमान ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। मंगलवार को चुरू में तापमान 50.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे राजस्थान के फलोदी में 50 डिग्री दर्ज किया गया था।

सांकेतिक फोटो।
Heat Wave: राजस्थान में लगातार पड़ रही गर्मी और भीषण होती जा रही है, जहां मंगलवार को अधिकतम तापमान चुरू में 50.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। जयपुर के मौसम केंद्र के अनुसार राज्य के अधिकतर हिस्से भीषण लू (हीटवेव) की चपेट में हैं।
कहां कितना रहा तापमान?
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान चुरू में 50.5 डिग्री, गंगानगर में 49.4 डिग्री, पिलानी एवं फलोदी 49.0 डिग्री, बीकानेर में 48.3 डिग्री, कोटा में 48.2 डिग्री, जैसलमेर में 48.0 डिग्री, जयपुर में 46.6 डिग्री और बाड़मेर में 46.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उसके मुताबिक पिलानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 49.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो अब तक सबसे अधिक है। यह सामान्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। पिलानी में इससे पहले 1999 में अधिकतम तापमान 48.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसी तरह, चुरू में इससे पहले जून 2019 में अधिकतम तापमान 50.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
यह भी पढ़ेंः Heat Wave in Delhi: दिल्ली में तापमान ने तोड़े रिकॉर्ड, मुंगेशपुर में 49.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज
राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी
राज्य में पड़ रही गर्मी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कोटा में न्यूनतम तापमान भी 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। राज्य में लगभग एक हफ्ते से भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम केंद्र ने उम्मीद जताई है कि आने वाले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है जिससे राज्य में लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
यह भी पढ़ेंः Heat Wave: कहीं हीटवेव ने तोड़ा रिकॉर्ड, तो कहीं पारा पहुंचा 50 के करीब; जानें देश में क्यों पड़ रही अत्यधिक गर्मी?
केंद्र के अनुसार 31 मई से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन, आंधी एवं हल्की बारिश होने की संभावना है। यह गतिविधियां एक एवं दो जून को भी जारी रहेंगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | जयपुर (cities News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

नहीं थम रहे पुलिस पर हमले के मामले, बिहार में अब जहानाबाद में पुलिसकर्मियों पर चले ईंट-पत्थर, कई लोग घायल

आज का मौसम, 17 March 2025 IMD Weather Forecast LIVE: दिल्ली में चलेंगी तेज हवाएं, हिमाचल में बारिश के आसार, झारखंड समेत देश के इन हिस्सों में बढ़ रहा गर्मी का सितम, लू का भी अलर्ट

अब गुरुग्राम से उत्तराखंड के लिए मिलेगी डायरेक्ट ट्रेन, इन शहरों की भी हुई बल्ले-बल्ले

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में सर्द हवाओं के चलते मौसम सुहावना, इस दिन से फिर पैर पसारेगी गर्मी

दिल्ली में अब मनचलों की खैर नहीं, एंटी रोमियो स्क्वॉड की तर्ज पर राजधानी में बनेगा 'इव टीजिंग स्क्वॉड'
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited