Jalandhar: बुजुर्ग महिला की झपटी चेन, CCTV में कैद हुई लूट की वारदात, देखें वीडियो

जलंधर से हाल ही एक खबर सामने आई है, जहां लुटेरों ने फिर से लूट की घटना को अंजाम दिया है। इस बार उन्होंने एक 85 साल की महिला को अपना शिकार बनाया है और महिला के गले से सोने की चेन छिनकर फरारा हो गए। लेकिन, सीसीटीवी कैमरे में वो कैद हो गए-

लुटेरों ने बुजुर्ग महिला की चेन झपटी

Jalandhar: जालंधर में दिन-ब-दिन वारदातें बढ़ती जा रही है। आए दिन कोई न कोई घटना होती रहती है। लुटेरे बिना किसी खौफ वारदातों को अंजाम दे रहे है। जलंधर से ऐसा ही एक लूट का मामला फिर सामने आया है, जिसमें बाइक सवार दो लुटेरों ने एक 85 साल की महिला को निशाना बनाया। बुजुर्ग महिला ने सोने की चेन पहन रखी थी, जिसे छिनकर लुटेरे फरार हो गए। जानकारी के अनुसार मामला डी-ब्लॉक अरविंद स्टेट फेस टू की है। घटना के बाद महिला गली में बेसुध हो गिर पड़ी।
85 साल की महिला के साथ लूट
मिली जानकारी के अनुसार वारदात डी-ब्लॉक अरविंद स्टेट फेस टू की है। जहां महिला की सोने की चेन छीनकर लुटेरे फरार हो गए। आपको बता दें कि बुजुर्ग महिला विद्या देवी शाम के समय किसी काम से घर से बाहर निकली थी। अभी घर से कुछ ही दूर थी कि पीछे से दो लुटेरे एक्टिवा पर आए और गले में पहनी चेन छीन ली।
End Of Feed