सुप्रीम कोर्ट में लगी Justice Clock, परिसर में मिलने वाली सेवाओं और योजनाओं की जानकारी इस घड़ी से लें

सुप्रीम कोर्ट में परिसर में न्याय घड़ी स्थापित की गई है। इस घड़ी के माध्यम से न्याय क्षेत्र में जनता को जागरूक किया जाएगा। घड़ी के माध्यम से लोगों को परिसर में मिलने वाली सेवाओं और योजनाओं की जानकारी मिलेगी।

सुप्रीम कोर्ट में न्याय घड़ी स्थापित की गई है। इस घड़ी के माध्यम से जनता को विभाग की विभिन्न योजनाओं के विज्ञापन के बारे में पता लगेगा। इसके साथ ही शीर्ष जिला न्यायालयों में से किसने 2 साल से लेकर 10 से अधिक साल के सबसे ज्यादा पुराना मामले निपटाए है, उसकी जानकारी दी जाएगी। इससे माध्यम से न्याय क्षेत्र में जनता की जागरूकता को भी बढ़ावा मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट के परिसर में 10×7 फीट का इलेक्ट्रॉनिक साइनेज सिस्टम लगाया गया है। इसका प्रयोग नेशनल ज्यूडिशियल डाटा ग्रिड (एनजेडीजी) के जरिए बनाए गए डेटाबेस का प्रभावी उपयोग करने और जनता को सारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा।

न्याय घड़ी का उद्देश्य

सुप्रीम कोर्ट के बाहर लगी न्याय घड़ी का उद्देश्य न्याय क्षेत्र में जनता की जागरूकता, विभाग की योजना, विभिन्न क्षेत्रों की स्थिति के बारे में जनता को बताना, अदालत परिसर में दी जाने वाली सेवाएं और योजनाओं की जानकारी देना, नागरिक कानूनी सहायता कार्यक्रम, न्याय तक पहुंचने जैसी योजना, ई-कोर्ट, गरीबों के लिए कानूनी सहायता आदि की जानकारी उपलब्ध करना है, जिसका जनता लाभ उठा सकती है।

पुराने मामलों के निपटान की भी मिलेगी जानकारी

न्याय घड़ी के माध्यम से अन्य शीर्ष जिला न्यायालयों की जानकारी प्रदान की जाएगा, जहां 2 साल, 5 साल या 10 साल से अधिक पुराने मामलों का सबसे अधिक निपटाया जा रहा है। ये पूरा डाटा कोर्ट के परिसर में लगे इलेक्ट्रॉनिक साइनेज सिस्टम में दिखाया जाएगा, जिससे लोगों की न्याय क्षेत्र में जागरूकता बढ़ेगी। जानकारी के लिए बता दें कि 25 हाई कोर्ट में 39 न्याय घड़ियां लगी हुई है। यहां लगी प्रत्येक घड़ी के 13 लाख की राशि को ई-समिति द्वारा मंजूरी दी गई है।
End Of Feed