कल का मौसम 18th March 2025: सुहावने मौसम के दिन बीते, अब प्रचंड गर्मी के लिए रहें तैयार; आग बरसाएगा सूरज
Kal Ka Mausam, 18th March 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: गर्मी की एक झलक दिखने के बाद अचानक आए पश्चिमी विक्षोभ के चलते पिछले कुछ दिनों से पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में भी बारिश हो रही थी। इसके चलते मौसम सुहावना बना हुआ था। लेकिन अब यह दौर खत्म हो रहा है और अब भीषण गर्मी के लिए तैयारी कर लें। मौसम विभाग ने कई इलाकों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, पूर्वोत्तर भारत में वज्रपात और बारिश अभी कुछ दिन और प्रचंड गर्मी से राहत देंगे।

अब उत्तर भारत में भी सताएगी गर्मी
Kal Ka Mausam, 18th March 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर भारत पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण चला आ रहा बारिश का दौर अब थम गया है। मैदानी इलाकों में भी सुहावने मौसम का दौर अब बीते समय की बात हो जाएगा। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी, बारिश और मैदानी इलाकों में तेज हवा के चलते तापमान पर जो ब्रेक लगा हुआ था अब वह खत्म होने जा रहा है। आज से दिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत के तमाम इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश का दौर अब समाप्त हो गया है और अब लोगों को सूखे व गर्म मौसम के लिए तैयार रहना चाहिए।
पिछले 24 घंटे में उत्तराखंड, पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल में गंदा नदी का मैदानीय इलाका और सिक्किम में ओलावृष्टि हुई है। जिसके कारण तापमान बढ़ोतरी पर रोक लगी है। होली का पर्व बीत चुका है और अब देश के तमाम इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कल यानी मंगलवार 18 मार्च से मैदानी और पहाड़ी इलाकों में भी तापमान बढ़ने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
ये भी पढ़ें - एक अनोखी दुकान, जहां लड्डू गोपाल की मूर्ति ही है मालिक और कैशियर
हीट वेव की चेतावनी
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आज यानी सोमवार 17 जनवरी को ओडिशा में हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी। IMD ने ओडिशा के लिए लू चलने की रेड वॉर्निंग जारी की है। इसके साथ ही झारखंड, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना के लिए भी हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा तटीय आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र की विदर्भ क्षेत्र और गुजरात में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कल यानी मंगलवार 18 मार्च को ओडिशा में हीटवेव का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विभाग ने लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 18 मार्च को पश्चिमी कर्नाटक, तटीय महाराष्ट्र, गोवा, और गुजरात में हीट वेव का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आंतरिक ओडिशा में हीटवेव की स्थिति में मंगलवार से कुछ कमी आने की संभावना है।
थंडरस्टॉर्म की चेतावनी
मौसम विभाग ने उत्तर-पूर्वी भारत यानी नॉर्थ ईस्ट के लिए वज्रपात की चेतावनी जारी की है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम और उत्तर पूर्वी राज्यों में आज वज्रपात हो सकता है। इसके साथ ही कर्नाटक के कई इलाकों और केरल में भी वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर-पूर्वी राज्यों के कुछ इलाकों में वज्रपात की चेतावनी जरूर दी गई है, लेकिन मंगलवार को ऐसी घटनाओं में कमी देखने को मिलेगी। इसके अलावा तमिलनाडु, केरल और दक्षिणी कर्नाटक में थंडरस्टॉर्म की गतिविधियां रह सकती हैं।
ये भी पढ़ें - दिल्ली मेट्रो का आखिरी कोच भी हुआ रिजर्व! जानें कब और कौन करेगा सफर
भारी बारिश की चेतावनी
IMD के अनुसार आज सोमवार को अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। कल यानी मंगलवार 18 मार्च को नॉर्थ-ईस्ट में बारिश के हालात में सुधार होगा। हालांकि, कुछ इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना है
बढ़ते तापमान से परेशान
मंगलवार 18 और बुधवार 19 मार्च को उत्तर-पश्चिमी भारत के अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। जबकि मध्य भारत में आज और कल में 2-4 डिग्री तक तापमान में गिरावट हो सकती है। पूर्वी भारत में भी आज और कल अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट आ सकती है। कल यानी रविवार 16 मार्च को महाराष्ट्र के चंद्रपुर में 41.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ, जबकि ओडिशा के बौध में अधिकतम तापमान 43.6 और झरसुगुंडा में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। झारखंड के जमशेदपुर में 40.7, तेलंगाना के आदिलाबाद में 40.3, आंध्र प्रदेश के कुर्नूल में 40.6 डिग्री व पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में 40.1 डिग्री अधिकतम तापमान रहा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

खबरों की दुनिया में लगभग 19 साल हो गए। साल 2005-2006 में माखनलाल चतुर्वेदी युनिवर्सिटी से PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। कई अखबार...और देखें

UP: बुलंदशहर में दो लोगों की हत्या का प्रयास, बदमाशों ने मांगी 2.5 करोड़ की रंगदारी, तीन गिरफ्तार

Traffic Advisory: शाहबेरी ग्रेटर नोएडा वेस्ट मार्ग का होगा चौड़ीकरण, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्सन प्लान, देखें एडवाइजरी

Lucknow Fire: आईटी मेट्रो स्टेशन के पास गिफ्ट शॉप में लगी आग, धू-धूकर जली दुकान, मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद

पंजाब में बिहारी छात्रों पर तलवार से वार, दो दर्जन से अधिक घायल, सम्राट चौधरी ने की कार्रवाई की मांग

UP: गाजीपुर में दो लोगों की हत्या, दिनदहाड़े गोली मारकर उतारा मौत के घाट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited