कल का मौसम 19 March 2025 : एंट्री मारेगा प्री मॉनसून, धूल भरी आंधी के साथ होगी बारिश; कहीं गिरेंगे ओले कहीं सताएगी लू
Kal Ka Mausam, 19 March 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: मौसम में परिवर्तन के चलते उत्तर भारत मौसमी गतिविधियां बन सकती हैं। 19 मार्च से पूर्वी राज्यों में प्री मॉनसून एक्टिव होगा! 21 से 22 मार्त तक देश के 6 राज्यों में बारिश के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट है। 20 मार्च तक दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार और राजस्थान में बादलों की आवाजाही शुरू होगी। साथ ही हरियाणा-पंजाब में बूंदाबांदी हो सकती है। उधर, पहाड़ों में तेज हवाओं के साथ हल्की बर्फबारी हो सकती है, लेकिन बारिश के आसार नहीं है।

कल का मौसम
Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : उत्तर भारत गर्मी की चपेट में है। यूपी, बिहार, हरियाणा-पंजाब, दिल्ली-एनसीआर में सूरज तपिश छोड़ने को तैयार है। मार्च के आखिरी तक तापमान आसमान को छुएगा। लेकिन, पूर्वोत्तर के राज्य ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में गर्म हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। यहां 4 दिन यानी 20 से 23 मार्च तक गरज चमक के साथ बारिश जारी रह सकती है। पश्चिमी और पूर्वी राज्यों में भीषण लू का अलर्ट है। स्काईमेट के मुताबिक, मौसम की स्थिति बारिश के मूड में आ सकती है, जिससे 19 मार्च से प्री मानसून गतिविधि शुरू हो सकती है। 20 मार्च के बाद उत्तर भारत में दिन बेहद गर्म होंगे, हालांकि, सुबह के वक्त मौसम थोड़ा नर्म रहेगा। दिन में तेज लू चलने से लोगों को परेशानी का सामना करना होगा। हालांकि, यूपी में 21 और 22 मार्च को एक बार फिर तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना बन सकती है। 19 मार्च से पूर्वी भागों में प्री मॉनसून के संकेत मिल रहे हैं।
उत्तर प्रदेश कल का मौसम
आईएमडी के मुताबिक, 20 मार्च तक यूपी में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 21 से 22 मार्च तक तेज हवाओं के साथ बादलों का डेरा पड़ सकता है। बंगाल की खाड़ी से उठने वाली हवाओं से सोनभद्र, वाराणसी और बलिया समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो सकती थी। हालांकि, इससे तापमान में बहुत बड़ा अंतर नहीं आएगा। 24 मार्च से अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और लू की भी संभावना बन सकती है।
दिल्ली कल का मौसम
दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है। आईएमडी ने दिन में तेज हवाएं चलने और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। कमोबेश यही हालात राजस्थान में रहेगा। हो सकता है 19 मार्च को बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बूंदाबांदी दर्ज की जाएगी।
दिल्ली में कितना प्रदूषण है?
सीपीसीबी के अनुसार, दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 130 रहा, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ और 401-500 को ‘गंभीर’ माना जाता है। दिल्ली में शनिवार को एक्यूआई गिरकर 85 पर आ गया था, जिसके चलते पिछले तीन वर्षों में यहां एक जनवरी से 15 मार्च के बीच किसी भी दिन की तुलना में सबसे स्वच्छ हवा रही।
बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
बिहार में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, 21 और 22 मार्च को राज्य के 70 फीसदी हिस्से में बारिश होगी। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक, जहानाबाद, लखीसराय, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, मधेपुरा, अररिया, सुपौल, किशनगंज, अरवल, रोहतास, औरंगाबाद, नवादा, जमुई, मुंगेर और नालंदा समेत कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश होने की संभावना है।
शहर का नाम | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
केरल | 26 डिग्री सेल्सियस | 33 डिग्री सेल्सियस |
तमिलनाडु | 28 डिग्री सेल्सियस | 32 डिग्री सेल्सियस |
कर्नाटक | 23 डिग्री सेल्सियस | 34 डिग्री सेल्सियस |
तेलंगाना | 23 डिग्री सेल्सियस | 38 डिग्री सेल्सियस |
आंध प्रदेश | 25 डिग्री सेल्सियस | 34 डिग्री सेल्सियस |
गुजरात | 21 डिग्री सेल्सियस | 36 डिग्री सेल्सियस |
महाराष्ट्र | 26 डिग्री सेल्सियस | 31 डिग्री सेल्सियस |
यूपी | 17 डिग्री सेल्सियस | 30 डिग्री सेल्सियस |
बिहार | 19 डिग्री सेल्सियस | 32 डिग्री सेल्सियस |
कश्मीर | -1 डिग्री सेल्सियस | 11 डिग्री सेल्सियस |
हिमाचल | 9 डिग्री सेल्सियस | 21 डिग्री सेल्सियस |
कहां लू अलर्ट?
ओडिशा में 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान पहुंच गया है, जो सामान्य से 4 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। कमोबेश यही हाल गुजरात, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, महाराष्ट्र, झारखंड, तेलंगान, आंध्र प्रदेश, गंगेय पश्चिम बंगाल में तेजी के साथ गर्मी बढ़ रही है। इन राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट है। आईएमडी ने आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान रिकॉर्ड तोड़ सकता है।
कब आएगा प्री मॉनसून?
मध्य भारत के कुछ भागों में 19 मार्च से प्री मॉनसून संकेत मिल रहे हैं। इनमें बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, एमपी का पूर्वी भाग, तेलंगाना और पूर्वी भारत में प्री मॉनसून एक्टिव हो सकता है। 19 मार्च से पहाड़ी राज्य कश्मीर, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से एक बार फिर बादलों की आवाजाही शुरू होगी, जिससे हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। जम्मू-कश्मीर में हल्की बर्फबारी हो सकती है।
सनबर्न क्या होता है?
गर्मियों के मौसम में सनबर्न का अलर्ट रहता है। सनबर्न त्वचा के लिहाज से काफी हानिकारक होती है। चिकित्सा की भाषा में इसे डर्माटाइटिस सोलारिस कहा जाता है। सनबर्न सूरज की यूवी किरणों के ज्यादा संपर्क में आने से होती है। इससे स्किन पर इरिटेशन होने लगती है, जिससे त्वचा में छाले, सूजन और लाल दाग पड़ने लगते हैं और दर्द होने लगता है। कुल मिलाकर स्किन झुलस जाती है, जिससे उसका कलर डार्क हो जाता है।
कोल्ड डे क्या है?
कश्मीर-हिमाचल प्रदेश में अभी भी कोल्ड के जैसी स्थिति है। लोग जानना चाहते हैं कि Cold Day क्या होता है? तो बता दें कि आईएमडी के मुताबिक, कोल्ड डे तब माना जाता है, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहे और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियत कम दर्ज किया जाए। उन दिनों को कोल्ड डे में काउंट करते हैं। इस दौरान दिन और रात के तापमान में अधिक अंतर नहीं होता है, लिहाजा लोगों को सर्दी से राहत की उम्मीद कम रहती है।
हीटवेव क्या है?
भीषण गर्मियों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया जाता है। हीटवेट तब होती है जब किसी खास जगह पर तीन दिन तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान असामान्य रूप से गर्म होता है। इसे उस क्षेत्र की स्थानीय जलवायु और पिछले मौसम के संबंध में माना जाता है। इस दौरान तापमान सामान्य औसत से अधिक पहुंच जाता है तो उसे हीटवेव कहा जाता है। खासकर, मार्च से जून के दौरान और कुछ दुर्लभ मामलों में जुलाई के महीने में ये स्थिति बनती है। हीटेवव के दौरान लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत होती है। आमतौर पर शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक होने पर पानी की कमी बुखार, उल्टी, दस्त, थकान, कमजोरी इत्यादि लक्षण दिखाई देते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
पुष्पेंद्र यादव गंगा-यमुना के दोआब में बसे फतेहपुर जनपद से ताल्लुक रखते हैं। बचपन एक छोटे से गांव में बीता और शिक्षा-दीक्षा भी उसी परिवेश में हुई। ...और देखें

आज का मौसम, 26 March 2025 IMD Weather Forecast LIVE: देश में कहीं गर्मी का प्रकोप, कहीं बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आपके शहर में आज मौसम

Ghaziabad: तंदूर में थूककर रोटी बनाने का वीडियो वायरल, आरोपी शावेज को पुलिस ने किया गिरफ्तार

UP Aaj Ka Mausam: यूपी में गर्मी का सितम शुरू, इस जिले में 40 के करीब पहुंचा पारा, कल से चलेंगी तेज हवाएं

Delhi Crime: नाबालिग दोस्तों ने नौवीं के छात्र का अपहरण कर की हत्या, घरवालों से मांगी 10 लाख की फिरौती-Video

Ghaziabad Car Fire: गाजियाबाद में धूं-धूं कर जली कार, चालक ने कूदकर बचाई जान
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited