कल का मौसम 02 February 2025: बादल होंगे बेईमान, बारिश बर्फबारी तेज हवाएं करेंगी परेशान; कोहरे की कैद में एयरपोर्ट-रेलवे ट्रैक
Kal Ka Mausam, 02 February 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: पूर्वोत्तर में चक्रवात के असर से असम और अरुणाचल प्रदेश में बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं, पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के कारण मैदानी राज्यों दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और हरियाणा-पंजाब में सर्दी का दौर जारी है। हालांकि, अब धीरे-धीरे तापमान में कमी आने से लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत है। लेकिन, मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई राज्यों में बादलों के छाए रहने और बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

भारत कल का मौसम
Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा): फरवरी का महीना शुरू होते ही मौसम के खराब होने की खबरें सामने आ रही हैं। महीने के पहले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादलों की आवाजाही का दौर शुरू होगा। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे मौसम में तेजी से तब्दीली होगी। पूर्वोत्तर से लेकर उत्तर भारत में कोहरे की चादर बिछी नजर आ रही है। स्काईमेट ने बताया है कि आने वाले एक सप्ताह तक पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है। उधर, कश्मीर के घाटी क्षेत्रों में बर्फबारी का जारी है, जिससे वहां का न्यूनतम तापमान माइनस से नीचे बना हुआ है। इन राज्यों में अभी कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी हुई है। आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 4 और 5 फरवरी को बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि वीकेंड के साथ 4 से 5 फरवरी तक बादलों की आवाजाही और बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं मौसम का मिजाज बिगाड़ सकती हैं। हो सकता है तापमान में भी कमी आए। हालांकि, दिन में धूप निकलने से ठंड का एहसास कम हो रहा है। लेकिन, घने कोहरे के कारण हवाई सेवाएं काफी प्रभावित हैं। खासकर, ट्रेनों की लेट लतीफी से यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
दिल्ली में कल का मौसम कैसा रहेगा
राजधानी में दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक है। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 100 प्रतिशत थी। आईएमडी ने दिन में मध्यम से घना कोहरा रहने तथा अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। स्काईमेट ने बताया है कि अगले 3 दिन तक दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। लेकिन, अब धूप निकलने से सर्दी बेअसर हो रही है। खासकर, दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है। आने वाले सप्ताह में तापमान काफी कम होगा, जिससे सर्दी गायब नजर आएगी।
दिल्ली में कितना प्रदूषण
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 347 रहा जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।
एनसीआर में कितना प्रदूषण है?
मौसम विभाग ने एनसीआर में अगले 3 दिन में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की है। नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद में अगर बारिश होती है तो एक बार फिर ठंड वापसी कर सकती है। इस सभी शहरों में वायु प्रदूषण का असर है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
उत्तर प्रदेश में कल का मौसम
उत्तर प्रदेश में भी अब धीरे-धीरे मौसम का मिजाज नर्म पड़ रहा है। सुबह-शाम की ठंड को छोड़ दें तो दिन में धूप के असर से गर्मी का एहसास हो रहा है। लेकिन, आईएमडी ने अगले 3 दिन तक मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं। 3 से 5 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा, जिससे बादलों की आवाजाही के साथ बारिश की संभावना बन सकती है। इस दौरान हवाएं भी चलेंगी, जिससे तापमान में कमी हो सकती है। हालांकि, सुबह पड़ रहे पाले से अब छुटकारा मिलने वाला है, लेकिन कोहरा अभी राहत देने के मूड में नहीं है। राज्य कानपुर, प्रयागराज, लखनऊ, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, वाराणसी, झांसी, इटावा, औरैया, मैनपुरी, कानपुर देहात, आगरा, मेरठ, सहारनपुर, शामली, अलीगढ़, गोरखपुर, जौनपुर, देवरिया समेत कई जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है।
बिहार में मौसम कैसा रहेगा?
बिहार में धीरे-धीरे सर्दी की वापसी का दौर शुरू हो गया है। लेकिन, अगले 2 से 3 दिन पश्चिमी विक्षोभ का भी असर देखा जा सकता है, जिससे बादलों की आवाजाही के साथ मौसम में तब्दीली हो सकती है। इस दौरान बूंदाबांदी भी हो सकती है। आईएमडी ने पटना, दरभंगा, अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, हाजीपुर, मधुबनी, वैशाली, मुजफ्फरपुर और नालंदा समेत कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने की बात कही है।
नॉर्थ ईस्ट में चक्रवात का असर
पूर्वोत्तर के राज्यों असम, अरुणाचल, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में चक्रवात के असर से तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। नॉर्थ ईस्ट के नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और असम में इसका ज्यादा प्रभाव रहेगा। केरल में भी आज बारिश का अलर्ट है। केरल का मौजूदा अधिततम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। कमोबेश इतना ही तापमान अगले सप्ताह तक दर्ज किया जाएगा। इसी प्रकार हैदराबाद समेत तेलंगाना के कई शहरों में भी बादलों के छाए रहने का संकेत है।
हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम
हिमाचल में 3 से 4 फरवरी को बर्फबारी का अलर्ट है। कुल्लू, मनाली, शिमला, मशूरी में अच्छा स्नोफॉल होगा। धर्मशाला के पहाड़ों में बारिश के साथ बर्फबारी होगी। इधर, लाहौल स्पीति, किन्नौर इत्यादि में मौसम खराब रहेगा। ऐसा ही मौसम 5 फरवरी तक बना रहेगा। स्काईमेट ने घने कोहरे का भी अलर्ट जारी किया है। कुछ इसी तरह का मौसम उत्तराखंड में भी देखा जाएगा।
हरियाणा-पंजाब का मौसम
हरियाणा में सर्दी के साथ मौसम खराब होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोक्ष के कारण महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फजिल्का, सिरसा, हिसार, पंचकुला समेत कई जिलों में 4 से 5 फरवरी तक बारिश की संभावना बन सकती है, जिससे आने वाले दिनों में तापमान में शायद कमी देकखी जाए। हालांकि, धूप खिलने से अब दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है। लोगों को सुबह-शाम की सर्दी के साथ कोहरे का भी सामना करना पड़ रहा है। कमोबेश इसी प्रकार का मौसम पंजाब के ज्यादातर क्षेत्रों में भी देखने को मिलेगा।
राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा।
राजस्थान में मौसम का मिजाज में परिवर्तन देखा जा रहा है। अरब सागर से उठ रहीं हवाएं बॉर्डर के इलाके जोधपुर समेत कई जगहों पर एंट्री ले रही हैं, जिससे सर्दी का एहसास हो रहा है। आईएमडी ने फरवरी के पहले सप्ताह में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। हालांकि, दिन में अच्छी खासी धूप निकल रही है, जिससे तापमान में तेजी के साथ गिरावट दर्ज की जा रही है।
कश्मीर में कैसा है मौसम
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले की गुरेज घाटी में ताजा बर्फबारी के कारण क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गुरेज क्षेत्र के ऊंचे इलाकों जैसे डावर, कंजालवान, नीरू, बागतोर और तुलैल में लगभग चार इंच बर्फबारी हुई है, जिसके कारण आम जीवन में प्रभावित हुआ है।
श्रीनगर में बर्फबारी
श्रीनगर ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा हिमपात और मैदानी इलाकों में बारिश से कश्मीर घाटी में लंबे समय से जारी शुष्क मौसम का दौर खत्म हो गया। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में और अधिक वर्षा होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। घाटी के बारामूला, बांदीपोरा, कुपवाड़ा और सोनमर्ग जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ।
श्रीनगर और आसपास के इलाकों में कल शाम से रुक-रुककर बारिश जारी है। मौसम विभाग ने कहा कि बारिश के कारण शुक्रवार को अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान बीती रात शहर में हिमांक बिंदु से ऊपर पहुंच गया। श्रीनगर शहर में बीती रात न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो वर्ष के इस समय के सामान्य तापमान से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। उत्तरी कश्मीर में अधिकतर स्थानों पर बीती रात तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। हालांकि, गुलमर्ग में पारा शून्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
मुंबई में कैसा है मौसम
मुंबई में सुबह शाम आसमान में धुंध छाई हुई नजर आ रही है। यहां दिन और रात के तापमान में अधिक अंतर नहीं है। मौसम विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान 22°C और अधिकतम 28°C डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। हालांकि, यहां भी बादलों की आवाजाही देखी जा सकती है। अब लोग गर्मी का एहसास करने लगे हैं।
कोल्ड डे क्या है?
कश्मीर-हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में कोल्ड डे जारी है। लोग जानना चाहते हैं कि Cold Day क्या होता है? तो बता दें कि आईएमडी के मुताबिक, कोल्ड डे तब माना जाता है, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहे और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियत कम दर्ज किया जाए। उन दिनों को कोल्ड डे में काउंट करते हैं। इस दौरान दिन और रात के तापमान में अधिक अंतर नहीं होता है, लिहाजा लोगों को सर्दी से राहत की उम्मीद कम रहती है। इसके अभी और जारी रहने के संकेत हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
पुष्पेंद्र यादव गंगा-यमुना के दोआब में बसे फतेहपुर जनपद से ताल्लुक रखते हैं। बचपन एक छोटे से गांव में बीता और शिक्षा-दीक्षा भी उसी परिवेश में हुई। ...और देखें

आज का मौसम, 06 March 2025 IMD Winter Weather Forecast LIVE: दिल्ली-यूपी में तेज हवाओं से लुढ़का पारा, फिर पड़ने लगी ठंड, जानें राजस्थान-बिहार में मौसम का हाल

पटना में बढ़ा अपराधियों का तांडव, होटल संचालक पर बरसाई गोलियां, मौके पर मौत

दिल्ली में फिर पकड़े गए 2 बांग्लादेशी नागरिक, दिल्ली पुलिस ने किया डिपोर्ट; एक्शन जारी

Weather Today: Delhi-NCR में बदली मौसम की चाल, तेज हवाओं से हुई ठंड की वापसी, देखें वेदर अपडेट्स

राजस्थान के सिरोही जिले में दर्दनाक हादसा, ट्रौली और कार के बीच टक्कर, एक महिला समेत 6 लोगों की मौत
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited