कल का मौसम 27 March 2025 : छाएंगे काले बादल, आंधी के साथ बारिश देगी राहत; भीषण लू का जारी हुआ अलर्ट
Kal Ka Mausam, 27 March 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर भारत में भीषण गर्मी की आहट मिल रही है। आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार और राजस्थान समेत मध्य भारत में तेज गर्म हवाएं और लू का खतरा बढ़ जाएगा। फिलहाल, कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक मौसम के तेवर अलग-अलग नजर आ रहे हैं। लेकिन, पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ के असर से आसमान में बादल छाए रहने के साथ बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान है।

कल का मौसम
Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : देशभर में गर्मी का स्तर बढ़ता जा रहा है। मार्च में अप्रैल जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। दक्षिण भारत में तापमान रिकॉर्ड स्तर की ओर बढ़ रहा है, जबकि मध्य और पूर्वी भारत में लू परेशान कर रही है। इधर, उत्तर भारत के हरियाणा, राजस्थान, यूपी, बिहार और दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते धूप-छांव भी देखने को मिल रही है। लेकिन, हाल के दिनों में किसी मौसमी गतिविधियां देखने को नहीं मिलेंगी। अब धीरे-धीरे तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ रहा है, जिससे दिन में भीषण गर्मी से हालत खराब हो रही है। आने वाले दिनों में तेज गर्म हवाएं यानी लू चलेगी। फिलहाल, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ हिस्सों पर साइक्लोन सर्कुलेशन का प्रभाव रहेगा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी की संभावना व्यक्त की है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। दिन में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा, जिससे कोल्ड वाली फीलिंग आएगी। इसके अतिरिक्त तमिलनाडु और कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है।
शहर का नाम | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
लखनऊ | 22 °C | 38 °C |
पटना | 22 °C | 35 °C |
दिल्ली | 21 °C | 38 °C |
मुंबई | 26 °C | 32 °C |
भोपाल | 22 °C | 38 °C |
जयपुर | 24 °C | 37 °C |
कश्मीर | 2 °C | 14 °C |
शिमला | 9 °C | 23 °C |
देहरादून | 16 °C | 31 °C |
यूपी का मौसम
उत्तर प्रदेश में गर्मी अपने चरम स्तर की ओर बढ़ रही है। दिन में तेज चिलचिलाती धूप परेशान कर रही है। आईएमडी के मुताबिक, 26, 27 और 28 मार्च को मौसम में कुछ बदलाव हो सकता है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं और लू चलेगी। हालांकि, मौसम शुष्क रहेगा। आईएमडी ने अगले कुछ दिन बारिश की संभावना से इनकार किया है। लेकिन, सुबह के वक्त थोड़ी ठंडक का एहसास होगा। लेकिन, अगले सप्ताह से तापमान 40 डिग्री सेल्सिय के करीब पहुंच सकता है।
बिहार में कैसा है मौसम
बिहार में मार्च के आखिरी दिनों में मौसम बदल सकता है। पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ के असर से हुई बारिश के प्रभाव से मौसम नम था, लेकिन अब तापमान बढ़ने से गर्मी का एहसास होगा। आईएमडी ने आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया है। कयास लगाए जा रहे हैं अप्रैल की शुरुआत से ही चिलचिलाती धूप और लू परेशान करेगी।
राजस्थान का मौसम
पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते राजस्थान के अनेक हिस्सों में तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान है और इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। मौसम केंद्र, जयपुर के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से आगामी 48 घंटों के दौरान जोधपुर, बीकानेर संभाग में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अपेक्षाकृत तेज सतही हवाएं चलने और आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि इस दौरान बारिश होने की काफी कम संभावना है। इसने कहा कि आगामी एक सप्ताह के दौरान अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा तथा 27-28 मार्च के दौरान उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। वहीं, बीते चौबीस घंटे के दौरान राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिल्ली कल का मौसम
दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 0.4 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। आईएमडी ने बताया कि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
दिल्ली में प्रदूषण कितना है?
सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 235 पर होने के कारण वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
गुवाहाटी में आज का मौसम कैसा रहेगा?
असम में आज मौसम साफ रहने वाला है। गुवाहाटी में आज आईपीएल का मैच है। लिहाजा, मौसम क्रिकेट के लिए पूरी तरह अनुकूल रहने की संभावना है। स्काईमेट के मुताबिक, दिनभर आसमान साफ़ रहेगा और धूप खिली रहेगी। शाम 7:30 बजे से 11 बजे तक तापमान 26°C से 31°C तक रहने की उम्मीद है। हवा दक्षिण-पश्चिम दिशा से 6-8 किमी/घंटा की गति से चलेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे मैच बिना किसी बाधा के पूरा होने की उम्मीद है।
जम्मू-कश्मीर में कैसा है मौसम
जम्मू-कश्मीर में मौसम बदलाव की ओर है। नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से घाटी में मौसम का मिजाज बदल गया है। ऊपरी हिस्सों में बारिश के साथ बर्फबारी होने से तापमान में कमी देखी गई। अभी भी बादल छाए हुए हैं। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। कश्मीर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस, श्रीनगर में 9, कुपवाड़ा में 6, गुलमर्ग 3, कुकरनाग में 9 और पहलगाम में 5.8 रिकॉर्ड किया गया।
कहां लू अलर्ट?
स्काईमेट ने बताया कि पिछले 2 से 3 दिन से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, ओडिशा और गुजरात के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। ओडिशा में 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान पहुंच गया है, जो सामान्य से 4 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इन राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट है। आईएमडी ने आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान रिकॉर्ड तोड़ सकता है।
कब आएगा प्री मॉनसून?
मध्य भारत के कुछ भागों में 19 मार्च से प्री मॉनसून संकेत मिल रहे हैं। इनमें बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, एमपी का पूर्वी भाग, तेलंगाना और पूर्वी भारत में प्री मॉनसून एक्टिव हो सकता है। 19 मार्च से पहाड़ी राज्य कश्मीर, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से एक बार फिर बादलों की आवाजाही शुरू होगी, जिससे हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। जम्मू-कश्मीर में हल्की बर्फबारी हो सकती है।
सनबर्न क्या होता है?
गर्मियों के मौसम में सनबर्न का अलर्ट रहता है। सनबर्न त्वचा के लिहाज से काफी हानिकारक होती है। चिकित्सा की भाषा में इसे डर्माटाइटिस सोलारिस कहा जाता है। सनबर्न सूरज की यूवी किरणों के ज्यादा संपर्क में आने से होती है। इससे स्किन पर इरिटेशन होने लगती है, जिससे त्वचा में छाले, सूजन और लाल दाग पड़ने लगते हैं और दर्द होने लगता है। कुल मिलाकर स्किन झुलस जाती है, जिससे उसका कलर डार्क हो जाता है।
हीटवेव क्या है?
भीषण गर्मियों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया जाता है। हीटवेट तब होती है जब किसी खास जगह पर तीन दिन तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान असामान्य रूप से गर्म होता है। इसे उस क्षेत्र की स्थानीय जलवायु और पिछले मौसम के संबंध में माना जाता है। इस दौरान तापमान सामान्य औसत से अधिक पहुंच जाता है तो उसे हीटवेव कहा जाता है। खासकर, मार्च से जून के दौरान और कुछ दुर्लभ मामलों में जुलाई के महीने में ये स्थिति बनती है। हीटेवव के दौरान लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत होती है। आमतौर पर शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक होने पर पानी की कमी बुखार, उल्टी, दस्त, थकान, कमजोरी इत्यादि लक्षण दिखाई देते हैं।
कोल्ड डे क्या है?
कश्मीर-हिमाचल प्रदेश में अभी भी कोल्ड के जैसी स्थिति है। लोग जानना चाहते हैं कि Cold Day क्या होता है? तो बता दें कि आईएमडी के मुताबिक, कोल्ड डे तब माना जाता है, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहे और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियत कम दर्ज किया जाए। उन दिनों को कोल्ड डे में काउंट करते हैं। इस दौरान दिन और रात के तापमान में अधिक अंतर नहीं होता है, लिहाजा लोगों को सर्दी से राहत की उम्मीद कम रहती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
पुष्पेंद्र यादव यूपी के फतेहुपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। बचपन एक छोटे से गांव में बीता और शिक्षा-दीक्षा भी उसी परिवेश के साथ आगे बढ़ी। साल 2016 स...और देखें

मेरठ सांसद अरुण गोविल ने सौरभ हत्याकांड के आरोपी मुस्कान और साहिल को भेंट की 'रामायण'

Blue Drum Video: नीले ड्रम का खौफ,बिक्री में कमी, लोग डर रहे है कि 'मेरठ वाला कांड' ना हो जाए!

जयपुर से चेन्नई जा रही थी फ्लाइट, लैंडिंग से ठीक पहले फटा टायर, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली-यूपी में मौसम का यू-टर्न, तेज हवाओं ने गिराया तापमान; यहां देखें वेदर अपडेट्स

पटना और बख्तियारपुर से मोकामा का सफर हुआ आसान, ग्रीनफील्ड फोरलेन हाइवे से वाहनों की आवाजाही शुरू
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited