Kannauj News: कन्नौज में ढही मकान की छत, हादसे में भाई-बहन की मौत, चार अन्य घायल
Kannauj News: यूपी के कन्नौज के गोपालपुर गांव में एक कच्चे मकान की छत अचानक भरभराकर ढह गई। इस हादसे में घर में सो रहे परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई और अन्य 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

कन्नौज में कच्चे मकान की ढही छत
Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मानसून की विदाई से पहले झमाझम बदरा बरस रहे हैं। भारी बारिश के कारण जगह-जगह बारिश से होने वाले कई घटनाएं सामने आई हैं। इस बीच कन्नौज में एक घर की छत भरभराकर ढह गई, जिसमें सगे भाई-बहन की मौत हो गई। इस हादसे में 4 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। छत ढहने की आवाज आने पर आसपास के ग्रामीण बाहर आए और मलबे में दबे घायलों को बाहर निकाला गया है।
भरभराकर ढही कच्चे मकान की छत
पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये घटना गोपालपुर गांव की है। यहां रविवार यानी आज सुबह करीब 3 बजे एक कच्चे मकान की छत ढह गई। हादसे के दौरान परिवार के लोग घर में सो रहे थे। छत के अचानक भरभराकर गिरने से अंदर सो रहे लोग मलबे में दब गए। छत के ढहने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकले। बाहर का मंजर देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। आनन-फानन में लोगों ने मलबे को हटाने का काम शुरू किया और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे लोगों को निकाला गया है।
ये भी पढ़ें - प्रयागराज जंक्शन पर तेज बारिश के चलते गिरा टेन शेड, बुजुर्ग रिक्शा चालक की मौके पर मौत
ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने परिवार के दो बच्चों को मृत घोषित किया। घायलों की स्थिति को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान विवेक और सरिता के नाम से हुई है, ये दोनों सगे भाई-बहन थे।
प्रशासन ने हादसे की जांच के दिए आदेश
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन, इंदरगढ़ थानाध्यक्ष और स्थानीय लेखपाल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने हादसे के पीछे की जांच शुरू कर दी है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि भारी बारिश के कारण ये हादसा हुआ है। जानकारी के लिए बता दें कि 14 सितंबर को मेरठ में एक ऐसा ही हादसा हुआ था। यहां भी बारिश के कारण एक घर की छत गिर गई थी। इस हादसे में भी दो बच्चों की दर्दनाक मौत हुई थी।
(इनपुट - आईएएनएस)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। कानपुर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं। नवबंर 2023 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं। वह इंफ्रा, डे...और देखें

आज का मौसम, 02 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: दिल्ली-यूपी में तेज हवाओं के साथ बरसेगा पानी, बिहार में 7 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनी

Assam Flood: असम में बाढ़ और भूस्खलन से बढ़ी आपदा; 10 की मौत, 4 लाख से अधिक प्रभावित, राहत कार्य जारी

यूपी के भदोही में पिता बना जल्लाद, बेटे को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Rajasthan Weather: राजस्थान के मौसम में बदलाव की आहट; पश्चिमी विक्षोभ लाएगा आंधी, बारिश और तापमान में गिरावट

Bihar Ka Mausam 02-June-2025: बिहार में तेज हवाओं के साथ बरसेगा पानी, 17 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited