UP Budget 2024: कानपुर और आगरा मेट्रो के लिए यूपी सरकार की बड़ी घोषणा, इतने करोड़ से होगा विकास कार्य

UP Budget 2024, Yogi Government Budget 2024, Yogi Adityanath: योगी सरकार ने यूपी का बजट पेश कर दिया है। बजट में कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के लिए 395 करोड़ और आगरा मेट्रो परियोजना के लिए 346 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं।

UP Budget

यूपी बजट 2024-25

UP Budget 2024: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने यूपी के इतिहास का सबसे बड़ा बजट पेश कर दिया है। इस बजट का आकार 7 लाख 36 हजार 437 करोड़ 71 लाख रुपये है। इस बजट में 24 हजार करोड़ रुपये की नई योजनाएं शामिल हैं। बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर जोर दिया गया है। इस बजट में कानपुर के लिए भी कई सारी विकास की राहें खुली है। कानपुर में मेट्रो के विस्तार के लिए बजट प्रस्तावित किया गया है। कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के लिए 395 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। इसके अलावा आगरा मेट्रो रेल परियोना के लिए 346 करोड़ रुपये का खर्च किया जाएगा।

यूपी बनेगा एक्सप्रेसवे प्रदेश

योगी सरकार यूपी को एक्सप्रेसवे प्रदेश के रूप में विकसित करने पर जोर दे रही है। इस बजट में यूपी के तमाम जिलों के विकास के लिए रास्ता दिखाया गया है। राज्य राजमार्गों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्यों के लिए 2881 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शहरों में बाढ़ और जलभराव की समस्या के लिए अर्बन फ्लड एवं स्टार्म वाटर ड्रेनेज योजना में 1000 करोड़ रुपये प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित मलिन बस्ती विकास योजना के लिए 675 करोड़ रुपये की खर्च किए जाएंगे। वहीं नगरीय सेवाएं और अवस्थापना विकास की नई योजना के लिए 500 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। इसके अलावा राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत 400 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

कानपुर और आगरा में मेट्रो

कानपुर में वर्तमान में मेट्रो की सिर्फ एक ही लाइन है। 8.9 किमी लंबा ऑरेंज लाइन कॉरिडोर ही चालू है। यह कॉरिडोर आईआईटी कानपुर से मोतीझील तक है। कानपुर में ब्लू लाइन कॉरिडोर भी बनाया जा रहा है। ऑरेंज लाइन का और विस्तार किया जाएगा। वहीं आगरा में भी मेट्रो परियोजना का निर्माण कार्य जारी है। आगरा में छह मेट्रो स्टेशन वाला कॉरिडोर जल्द ही चालू होने की उम्मीद है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | कानपुर (cities News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

Pooja Kumari author

पूजा सितंबर 2023 से Timesnowhindi.com से जुड़ी हुई हैं। यहां बतौर कॉपी एडिटर सिटी न्यूज, मेट्रो- रेल और रोड इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, ...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited