Kashmir Weather: कश्मीर में ठंड ढा रही सितम, घाटी के कई इलाकों में शून्य से नीचे लुढ़का पारा

कश्मीर में घाटी के ज्यादातर हिस्सों में तापमान शून्य से नीचे पहुंचने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सोमवार रात को अनंतनाग जिले का पहलगाम इलाका घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा।

Kashmir Weather Update

कश्मीर में शून्य से नीचे तापमान (फोटो साभार - ट्विटर)

तस्वीर साभार : भाषा
Kashmir Weather: कश्मीर के लोगों पर सर्दी अपना सितम बरपा रही है। यहां घाटी के ज्यादातर हिस्सों में पारा शून्य से नीचे चला गया है। जिससे इन इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि अमरनाथ यात्रा के आधार शिविरों में शामिल दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पहलगाम में पारा शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह सोमवार रात को घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा।

कश्मीर के क्षेत्रों में तापमान

अधिकारियों ने बताया कि बारामूला जिले में गुलमर्ग में तापमान शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि श्रीनगर में पांच दिन में पहली बार न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि काजीगुंड में शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया जबकि एक दिन पहले शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया था।

आसमान में छाए रहेंगे बादल

दक्षिण कश्मीर में कोकेरनाग शहर घाटी में इकलौता स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से अधिक 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कुपवाड़ा में शून्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान कार्यालय ने बताया कि आसमान में सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे लेकिन मौसम 10 दिसंबर तक मुख्यत: शुष्क रहेगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | शहर (cities News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited