Kashmir Weather: कश्मीर में ठंड ढा रही सितम, घाटी के कई इलाकों में शून्य से नीचे लुढ़का पारा

कश्मीर में घाटी के ज्यादातर हिस्सों में तापमान शून्य से नीचे पहुंचने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सोमवार रात को अनंतनाग जिले का पहलगाम इलाका घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा।

कश्मीर में शून्य से नीचे तापमान (फोटो साभार - ट्विटर)

Kashmir Weather: कश्मीर के लोगों पर सर्दी अपना सितम बरपा रही है। यहां घाटी के ज्यादातर हिस्सों में पारा शून्य से नीचे चला गया है। जिससे इन इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि अमरनाथ यात्रा के आधार शिविरों में शामिल दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पहलगाम में पारा शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह सोमवार रात को घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा।
संबंधित खबरें

कश्मीर के क्षेत्रों में तापमान

संबंधित खबरें
अधिकारियों ने बताया कि बारामूला जिले में गुलमर्ग में तापमान शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि श्रीनगर में पांच दिन में पहली बार न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि काजीगुंड में शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया जबकि एक दिन पहले शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया था।
संबंधित खबरें
End Of Feed