ओडिशा के खोरधा में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार की ट्रक से टक्कर, तीन लोगों की मौत

Khordha Road Accident: ओडिशा के खोरधा जिले में एक तेज रफ्तार कार के सामने अचानक ट्रक आने से भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। ट्रक चालक मौके से फरार है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Road Accident

ओडिशा के खोरधा में दर्दनाक हादसा

Khordha Road Accident: ओडिशा के खोरधा जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा गई। जिसमें तीन लोगो की मौत हो गई है। ट्रक से कार की टक्कर इतनी जोरदार थी की कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे में घायल कार चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।

कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा नेशनल हाईवे-16 (एनएच-16) पर शुक्रवार देर रात इंफो वैली पुलिस सीमा के अंतर्गत पितापल्ली स्क्वायर के पास हुई। बताया जा रहा है कि हाईवे पर कार तेज रफ्तार में जा रही थी, तभी अचानक वह एक ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया, जबकि कार वहीं फंसी रही। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।

हादसे में कार चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को तुरंत एम्स भुवनेश्वर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान पुरी जिले के रहने वाले लोगों के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ट्रक चालक मौके से फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना शुक्रवार (21 फरवरी) रात करीब 11 बजे हुई जब कार हाईवे पर तेज गति से जा रही थी। अचानक एक ट्रक सामने आ गया और टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक ने अचानक लेन बदलने से हुई। पुलिस फिलहाल फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि ट्रक की पहचान की जा सके। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने गहनता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना की जांच के बाद ही कोई जानकारी देना संभव होगा।

(इनपुट - आईएएनएस)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

varsha kushwaha author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं। नवबंर 2023 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं। वह इंफ्रा, डे...और देखें

End of Article

Follow Us :

fb-icontwitter-dark-icon-newinsta-icon

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited