Jitiya Vrat 2023: इसलिए महिलाएं रखती हैं जितिया का निर्जला व्रत, जानिए क्या है शुभ मुहूर्त
Jitiya Vrat Katha Aur Mahatav: यूपी, बिहार और झारखंड में जितिया व्रत पर्व खास और महत्वपूर्ण है। इस दिन महिलाएं अपनी संतान के सुखमय खुशहाल जीवन और लंबी उम्र के लिए 3 दिनों का व्रत रखती हैं। नहाय खाए के इस व्रत की शुरुआत होती है, जिसका समापन पारण के साथ होता है। आगे पढ़िए इससे जुड़ी पूरी कहानी...

जानें त्योहारों जितिया व्रत 2023 का महत्व तिथि शुभ मुहूर्त
Jitiya Vrat Katha Aur Mahatav: हिंदुस्तान अपनी संस्कृति, कलाओं और त्योहारों के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। यहां प्रत्येक माह कोई न कोई महत्वपूर्ण पर्व मनाया जाता है। अश्विन माह में भी उत्तर भारत के राज्यों में जितिया व्रत बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। खासकर, यूपी, बिहार और झारखंड में जितिया व्रत पर्व का खास महत्व है। इस दिन माताएं अपनी संतान के सुखमय खुशहाल जीवन और लंबी उम्र के लिए 3 दिनों का निर्जला उपवास रखती हैं। जितिया व्रत के महिलाएं दिन पूरा दिन न अन्न ग्रहण करती हैं और न ही जल। इसके बाद जितिया व्रत का पारण दूसरे दिन शुभ मुहूर्त में ही किया जाता है। इस व्रत की शुरुआत नहाए खाए के साथ होती है। तो आइए हम आपको बताते हैं जितिया व्रत से जुड़ी प्रचलित मान्यताएं और पूजा विधि।
जितिया व्रत नियम
जितिया का व्रत को रखना काफी कठिन माना जाता है। इस व्रत का पारण मुहूर्त देखकर ही किया जाता है। वहीं, जितिया व्रत रखने वाली महिलाएं एक दिन पहले से ही किसी पवित्र नदी में स्नान कर पूजा अर्चना करती हैं। इसके बाद सात्विक भोजन करती हैं। सात्विक यानी बिना प्याज और लहसुन वाला भोजन। उसके दिन जितिया का निर्जला व्रत रखती हैं। इसके बाद व्रत के दूसरे दिन नवमी तिथि में व्रत का पारण करती हैं। जितिया व्रत का पारण पूजा-पाठ और सूर्य देव को अर्घ्य देकर ही करना होता है। तीन दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में व्रती महिलाओं को तमाम नियमों और साफ-सफाई का खास ध्यान रखना पड़ता है।
जितिया व्रत पूजा और पारण शुभ मुहूर्त
- जितिया व्रत तिथि- 6 अक्टूबर 2023
- अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को आरंभ- 6 अक्टूबर 2023 को सुबह 06 बजकर 34 मिनट पर
- अष्टमी तिथि का समाप्त- 7 अक्टूबर 2023 को सुबह 08 बजकर 08 मिनट पर
- व्रत पारण का समय-7 अक्टूबर 2023 सुबह 8 बजकर 8 मिनट के बाद
मान्यता है कि जितिया का व्रत रखने से सूनी गोद भी भर जाती है। जिन महिलाओं को संतान सुख की प्राप्ति नहीं है वे जितिया का व्रत जरूर रखें। इस व्रत को रखने में खास ख्याल रखे कि इसे बीच में छोड़े नहीं। इसे हर साल रखना चाहिए। धार्मिक और पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जितिया का व्रत रखने से व्रती महिलाओं की हर मनोकामना की पूर्ति होती है।
व्रत रखने के दौरान क्या करें और क्या नहीं?
- व्रत के दिन पानी-भोजन बिल्कुल ग्रहण न करें
- किसी से लड़ाई-झगड़े झगड़ा या अपशब्द न कहें
- ब्रह्मचर्य नियम का पालन करें
- बुरे विचार न रखें
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

पुष्पेंद्र यादव यूपी के फतेहुपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। बचपन एक छोटे से गांव में बीता और शिक्षा-दीक्षा भी उसी परिवेश के साथ आगे बढ़ी। साल 2016 स...और देखें

CUET UG 2025: दिल्ली-NCR में क्या दोबारा होगी परीक्षा? छात्रों ने NTA के सामने रखी डिमांड

Delhi: बीड़ी को लेकर हुआ विवाद, इनकार करने पर एक व्यक्ति की हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

ये हैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फोन नंबर, सीधे उनके घर और दफ्तर में करें संपर्क

PAK के कंधे से कंधा मिलाने वाले तुर्किए की हालत पस्त! गाजियाबाद के व्यापारियों ने दिया 1000 करोड़ का झटका

कल का मौसम 15 May 2025 : भारी बारिश का पूर्वानुमान, गर्मी पर मानसून लगाएगा ब्रेक; दिल्ली-NCR के लिए अलर्ट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited