Kota News: तेज रफ्तार बस से कुचलकर गर्भवती महिला की मौत, पति और बेटी को आई मामूली चोटें

राजस्थान के कोटा में एक गर्भवती महिला अपने पति और बेटी के साथ बाइक से जा रही थी, तभी दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई, जिसमें महिला नीचे गिर गई। इसी दौरान तेज रफ्तार से आती बस ने महिला को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

गर्भवती महिला को बस ने कुचला (सांकेतिक फोटो)

Kota News: राजस्थान के कोटा में रोडवेज की एक तेज रफ्तार बस ने दो महीने की गर्भवती महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना सोमवार शाम को उस समय हुई जब महिला मोटरसाइकिल पर अपने पति और 10 वर्षीय बेटी के साथ यात्रा कर रही थी। उन्होंने बताया कि उनके मोटरसाइकिल की एक अन्य बाइक से टक्कर हो गयी। यह दुर्घटना कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के सकतपुरा लैंडमार्क सिटी रोड पर नेवाजी पैलेस के पास हुई।
संबंधित खबरें

पति और बेटी को आई मामूली चोट

संबंधित खबरें
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में महिला के पति और उनकी बेटी को मामूली चोट आयी है। उन्होंने बताया कि मृत महिला की पहचान गोना (40) के रूप में हुई है, जो बारां जिले के रहने वाले मुकेश की पत्नी थी। मुकेश लैंडमार्क सिटी इलाके में एक हॉस्टल के मेस में रसोइया के रूप में काम करता है। क्षेत्राधिकारी महेंद्र मीणा ने बताया कि यह दुर्घटना सोमवार शाम करीब 6.45 बजे हुई, जब गोना अपनी बेटी प्रिया (10) और पति मुकेश के साथ सकतपुरा इलाके से मोटरसाइकिल पर लैंडमार्क सिटी इलाके में हॉस्टल मेस जा रही थी।
संबंधित खबरें
End Of Feed