Bhojpur में तेंदुए का आंतक! अब तक तीन लोगों को किया लहूलुहान, डर के कारण घरों में कैद हुए लोग
भोजपुर में तेंदुए के आंतक से घबराए लोगों ने खुद को अपने घरों में बंद कर लिया है। तेंदुए ने अब तक तीन लोगों पर हमला कर, उन्हें बुरी तरह जख्मी कर दिया है। पुलिस और वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने की कोशिश में जुटी हुई है।

तेंदुए ने तीन लोगों पर किया हमला (सांकेतिक फोटो)
Bihar News: बिहार के भोजपुर जिले में एक तेंदुए ने ऐसा आतंक मचाया कि लोग अभी तक सदमे से बाहर नहीं निकल पाए हैं। लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। इस तेंदुए ने अब तक तीन लोगों पर हमला किया है। ऐसे में अगला नंबर किसका होगा? बस, इसी डर के साए में ग्रामीण जीने को मजबूर हैं। अब तक इस खूंखार तेंदुए ने एक या दो नहीं, बल्कि तीन लोगों पर हमला किया है। एक महिला को घायल अवस्था में सदर अस्पताल भेजना पड़ा, जबकि एक युवक को पटना रेफर कर दिया गया। वहीं, एक युवक के गले पर तेंदुए ने इस कदर हमला किया कि उसे लहूलुहान अवस्था में ही जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
खेत में महिला पर किया हमला
59 वर्षीय आशा देवी अपने खेत में कटाई करने गई थी, तभी तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। इससे पहले कि वो कुछ समझ पाती, तेंदुआ उन्हें बुरी तरह जख्मी कर चुका था। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने फौरन महिला को जख्मी अवस्था में ही आरा स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन वहां समुचित उपचार उपलब्ध नहीं होने की वजह से उन्हें तत्काल पटना रेफर कर दिया गया।
ये भी पढ़ें - Jalna News: महाराष्ट्र के जालना में पिता की क्रूरता, अपने तीन बच्चों को उतारा मौत के घाट; जानें वजह
तेंदुए को पकड़ने के लिए सर्च अभियान जारी
इस घटना के बाद पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की तलाश के लिए फौरन सर्च अभियान शुरू किया, लेकिन अभी तक तेंदुए के बारे में कोई सुराग नहीं मिल पाया है। हालांकि, वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतते हुए अपने घरों में ही रहने की अपील की है। इसके अलावा अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि वो बिल्कुल भी ना घबराएं, तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा, लेकिन ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।
पटना से बुलाई गई रेस्क्यू टीम
फॉरेस्ट रेंजर रंजन कुमार सिंह और शिवनंदन चौधरी ने बताया कि हम घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वो कौन-सा जानवर था। हालांकि, उस जानवर की तलाश के लिए सर्च अभियान तेज कर दिया है। पटना से रेस्क्यू टीम को बुलाया गया है। हमने ग्रामीणों को स्पष्ट कर दिया है कि घबराने की जरूरत नहीं है। हम उस जानवर को पकड़ लेंगे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

आज का मौसम, 14 April 2025 IMD Weather Forecast LIVE: देश में मौसम के बदलते रंग; कहीं चुभती-जलती गर्मी, कहीं बारिश के साथ गिरेंगे ओले

नोएडा में थार की छत पर स्टंटबाजी पड़ी भारी, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 38,500 का चालान, देखें Video

पहले मसाज के नाम पर लड़की कराते बुक, फिर बन जाता वीडियो; धीरे-धीरे कंगाल कर देता वसूली गैंग

बड़ौत: फेरों से पहले पिता की जमीन बचाने धरने पर बैठी दुल्हन, जबरन अधिग्रहण करने का आरोप

बहादुरगढ़ के फुटवियर पार्क की चार फैक्ट्रियों मे लगी भीषण आग, लाखों रुपये का समान जलकर हुआ राख
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited