लाइव अपडेट्स

Aaj Mausam Ka AQI 22 October 2024 (आज की वायु गुणवत्ता): दिल्ली-NCR में जहरीली हुई हवा, आज से ग्रेप-2 लागू

मौसम में aqi क्या है (Aaj Mausam Ka AQI) वायु गुणवत्ता 22 Oct 2024, Today IMD Forecast Air Quality Index, Hava Ki Gunvatta Kitni Hai Delhi, Noida Gurgaon, India Vayu Pradushan Updates: दिल्ली में सर्दियां बढ़ने के साथ ही हवा भी जहरीली होती जा रही है। सुबह के समय धुंध की हल्की परत भी कई इलाकों में नजर आ रही है। हवा प्रदूषण होने से कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत भी हो रही है। प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने आज से ग्रेप के दूसरे चरण को लागू कर दिया है। इस दौरान कोयले और लकड़ी जलाने के साथ ही डीजल जनरेट के उपयोग पर भी पाबंदी रहने वाली है।

Aaj Mausam Ka AQI 22 October 2024 (आज की वायु गुणवत्ता): दिल्ली-NCR में जहरीली हुई हवा, आज से ग्रेप-2 लागू
मौसम में aqi क्या है (Aaj Mausam Ka AQI) वायु गुणवत्ता 16 Oct 2024, What is AQI in Weather Today IMD Forecast Air Quality Index, Hava Ki Gunvatta Kitni Hai Delhi, Noida Gurgaon, India Vayu Pradushan Updates: दिल्ली की हवा का स्तर लगातार खराब होता जा रहा है। बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आज से दिल्ली में ग्रेप 2 की पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। इस दौरान सार्वजनिक वाहनों के ज्यादा इस्तेमाल पर जोर दिया जाता है। साथ ही कई चीजों के इस्तेमाल पर भी पाबंदी रहती है। आज से दिल्ली में रेड लाइट ऑन ऑफ अभियान भी शुरू किया गया है।
Oct 22, 2024 | 12:53 PM IST

दिल्ली में 12 बजे एक्यूआई 221 दर्ज

दिल्ली में दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब एक्यूआई 221 दर्ज किया गया है। इस दौरान आनंद विहार में एक्यूआई 224, सिविल लाइन्स में 186, दिल्ली कैंट में 191, ग्रेटर कैलास में 188, जीटीबी नगर में 221, हौज खास में 188 दर्ज किया गया।
Oct 22, 2024 | 10:48 AM IST

फरीदाबाद में आज कितना है एक्यूआई

फरीदाबाद में आज सुबह साढ़े दस बजे के करीब वायु गुणवत्ता सूचकांक 180 दर्ज किया गया। जिसे मध्यम के स्तर में माना जाता है।
Oct 22, 2024 | 09:18 AM IST

पटना में आज एक्यूआई 163 रहा

पटना में चलने वाली हवा में नमी की वजह से प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। हवा में धूलकण की मात्रा भी बढ़ गई है। जिसकी वजह से पिछे 24 घंटों के दौरान पटना का एक्यूआई 220 दर्ज किया गया। पटना का एक्यूआई आज सुबह 9 बजे के आसपास 163 दर्ज किया गया।
Oct 22, 2024 | 08:39 AM IST

दिल्ली का एक्यूआई 200 पार

दिल्ली में सुबह साढ़े बजे के करीब वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में दर्ज की गई। यहां का एक्यूआई 226 दर्ज किया गया।
Oct 22, 2024 | 06:57 AM IST

नोएडा-गाजियाबाद का एक्यूआई


आज सुबह 6 बजे के आसपास गाजियाबाद का एक्यूआई 199 दर्ज किया गया। वहीं नोएडा में एक्यूआई 182 दर्ज हुआ। गुरुग्राम का वायु गुणवत्ता सूचकांक 180 दर्ज किया गया है। बता दें कि 100 से 200 के बीच एक्यूआई मध्यम स्तर का माना जाता है।
Oct 22, 2024 | 06:57 AM IST

दिल्ली में आज सुबह एक्यूआई


दिल्ली में आज सुबह 6:28 बजे के आसपास एक्यूआई 214 दर्ज किया है। इसे खराब की श्रेणी में माना जाता है। बता दें कि शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई अच्छा माना जाता है। एक्यूआई 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।
Oct 22, 2024 | 06:56 AM IST

दिल्ली में रेड लाइट ऑन ऑफ अभियान शुरू


दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए आज से रेड लाइट ऑन ऑफ अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत वाहन चालकों से रेड लाइट होने पर गाड़ी का इंजन बंद करने की अपील की गई है। जिससे वे प्रदूषण कम करने में अपना योगदान दे सकें।
Oct 22, 2024 | 06:56 AM IST

दिल्ली में ग्रेप-2 की पाबंदियां


दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने के साथ ही ग्रेप-2 की पाबंदियां भी आज से लागू कर दी गई हैं। इस दौरान डीजल जेनरेट पर रोक रहेगी। लेकिन नैचुरल गैस, एलपीजी और बायो गैस से चलने वाले जेनरेटर के उपयोग पर पाबंदी नहीं रहेगी। प्राइवेट गाड़ियों के इस्तेमाल को कम करने के लिए पार्किंग शुल्क बढ़ेगा। साथ ही सीएनजी-इलेक्ट्रिक बसों और मेट्रो की सेवा को बढ़ाया जाएगा।
Oct 22, 2024 | 06:56 AM IST

बेहद खराब रही दिल्ली की हवा


दिल्ली-एनसीआर में हर साल इस सीजन में प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है। इस साल भी सर्दियां बढ़ने के साथ ही प्रदूषण भी खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। सोमवार को 94 दिनों बाद दिल्ली की हवा बेहद खराब गुणवत्ता वाली दर्ज हुई। इस दिन शहर का औसत एक्यूआई 310 दर्ज हुआ।