लाइव अपडेट्स

Live Aaj Mausam Ka AQI 27 October 2024 (आज की वायु गुणवत्ता): दिल्ली में फिर 'बेहद खराब' हुई हवा, कई इलाकों में 400 पहुंचा एक्यूआई

मौसम में aqi क्या है (Aaj Mausam Ka AQI) वायु गुणवत्ता 27 Oct 2024, Today IMD Forecast Air Quality Index, Hava Ki Gunvatta Kitni Hai Delhi, Noida Gurgaon, India Vayu Pradushan Updates: AQI या वायु गुणवत्ता सूचकांक दैनिक आधार पर हवा की गुणवत्ता की रिपोर्टिंग के लिए एक सूचकांक है। यह बताता है कि हवा कितनी साफ या प्रदूषित है और इससे आपके स्वास्थ्य पर कितना प्रभाव पड़ सकता है। एक्यूआई को 0 से 50 के बीच 'अच्छा' माना जाता है। वहीं 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम' और 201 से 300 के बीच 'खराब' माना जाता है। अगर एक्यूआई 301 से 400 के बीच है तो इसे 'बेहद खराब' की श्रेणी में मानते है। वहीं 401 से 500 के बीच एक्यूआई को 'गंभीर' माना जाता है।

Live Aaj Mausam Ka AQI 27 October 2024 (आज की वायु गुणवत्ता): दिल्ली में फिर 'बेहद खराब' हुई हवा, कई इलाकों में 400 पहुंचा एक्यूआई
मौसम में aqi क्या है (Aaj Mausam Ka AQI) वायु गुणवत्ता 27 Oct 2024, What is AQI in Weather Today IMD Forecast Air Quality Index, Hava Ki Gunvatta Kitni Hai Delhi, Noida Gurgaon, India Vayu Pradushan Updates: दिल्ली-एनसीआर में अच्छे मानसून के चलते जून से सितंबर तक हवा काफी हद तक साफ बनी रही। लेकिन दशहरे के बाद प्रदूषण के स्तर में इजाफा हुआ है। 23 अक्टूबर को प्रदूषण का स्तर सबसे अधिक रहा। जिसके बाद हवा में रफ्तार की वजह से हवा की गुणवत्ता में हल्का सुधार देखने को मिला और एक्यूआई बेहद खराब से खराब की श्रेणी में आ गया। लेकिन आज सुबह फिर से दिल्ली का एक्यूआई 300 पार दर्ज किया गया। अन्य शहरों में वायु की गुणवत्ता का स्तर क्या है, आइए जानें।
Oct 27, 2024 | 12:03 PM IST

गाजियाबाद में बेहद खराब श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण

गाजियाबाद में आज सुबह 11 बजे एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया। यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक 373 दर्ज किया गया। इंदिरापुरम का एक्यूआई 388, लोनी का 408, संजय नगर का 364 और वसुधंरा का 333 दर्ज हुआ।
Oct 27, 2024 | 09:49 AM IST

फरीदाबाद में भी 200 पार एक्यूआई

फरीदाबाद में आज सुबह 8 बजे के करीब एक्यूआई 218 दर्ज किया गया। यहां न्यू इंडस्ट्रियल टाउन में एक्यूआई 249, सेक्टर 11 में 228, सेक्टर 30 में 181 और सेक्टर 16ए में 216 दर्ज किया गया।
Oct 27, 2024 | 08:24 AM IST

अमृतसर में हवा का स्तर खराब

आज सुबह 8 बजे के करीब अमृतसर में वायु में प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में है। यहां का एक्यूआई 285 दर्ज किया गया है। वहीं चंडीगढ़ का एक्यूआई 139 दर्ज हुआ है।
Oct 27, 2024 | 06:58 AM IST

नोएडा में भी एक्यूआई 300 पार


दिल्ली के साथ ही आज नोएडा में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब श्रेणी में दर्ज हुआ। नोएडा में आज सुबह 6 बजे के करीब एक्यूआई 315 रहा। नोएडा के सेक्टर 125 में एक्यूआई 326, सेक्टर 62 में 322, सेक्टर एक में 314 और सेक्टर 116 में 297 दर्ज किया गया।
Oct 27, 2024 | 06:58 AM IST

दिल्ली में फिर बेहद खराब हुई हवा


दिल्ली में आज सुबह 6 बजे के करीब वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया। राजधानी का एक्यूआई 349 दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में एक्यूआई 400 पार भी दर्ज हुआ। आनंद विहार में एक्यूआई 405 यानी गंभीर श्रेणी में पहुंच गया। वहीं जहांगीरपुरी में एक्यूआी 404, नेहरू नगर में 401 और विवेक विहार में 404 दर्ज किया गया।
Oct 27, 2024 | 06:58 AM IST

तेज हवा चलने से बनी हुई थी राहत


दिल्ली के आसपास के राज्यों हरियाणा, पंजाब और यूपी में पराली जलाने की घटनाओं में इजाफा हुआ है। जिससे राजधानी की हवा में पराली जलने के धुएं से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी भी 15 फीसदी के आसपास आ गई है। लेकिन अभी हवा की गति तेज होने की वजह से वायुमंडल में प्रदूषण ज्यादा देर टिक नहीं रहे हैं। लेकिन ये राहत के दिन सिर्फ कुछ दिन ही रहने वाले हैं। जिसके बाद प्रदूषण में बढ़ोत्तरी हो जाएगी।
Oct 27, 2024 | 06:58 AM IST

फिर बढ़ेगा प्रदूषण का स्तर


दिल्ली में दशहरे के बाद से ही हवा के स्तर में गिरावट आई है। राजधानी की हवा में प्रदूषण का स्तर सबसे अधिक 23 अक्टूबर को 364 तक दर्ज हुआ। हालांकि एसके बाद हवा की रफ्तार में थोड़ी तेजी आने से प्रदूषण में हल्की सुधार भी हुआ। लेकिन आज दिल्ली की हवा में प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ने की संभावना है। अगले तीन दिन के बीच एक्यूआई 300 के अंक को पार करने का अनुमान है।
Oct 27, 2024 | 06:58 AM IST

दिल्ली में शनिवार को खराब श्रेणी में रहा एक्यूआई


दिल्ली में शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक में हल्का सुधार हुआ। हालांकि अभी भी यहां का एक्यूआई खराब श्रेणी में दर्ज हुआ। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शनिवार को दिल्ली का औसत एक्यूआई 255 रहा। कई इलाकों में एक्यूआई 300 पार भी दर्ज किया गया। इनमें आनंद विहार, जहांगीरपुर जैसे कुछ इलाके शामिल हैं।