Rajgarh Lok Sabha Elections 2024: राजगढ़ सीट पर टिकी सभी की निगाहें, जानें काउंटिंग से पहले क्या कहता है Exit Poll
लोकसभा चुनाव 2024 के सातों चरणों के लिए वोटिंग खत्म हो चुकी है। राजगढ़ में 1 जून को आखिरी चरण की वोटिंग के साथ अब एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आएं हैं। एग्जिट पोल के इन आंकड़ों ने विपक्ष की चिंता बढ़ा दी है। आइए जानते हैं क्या कहते हैं एग्जिट पोल के नतीजे-



राजगढ़ लोकसभा चुनाव
Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में सातों चरणों के वोटिंग खत्म हो चुकी हैं। 1 जून को आखिरी चरण के मतदान के बाद अब सभी को रिजल्ट का इंतजार हैं। मध्य प्रदेश की राजगढ़ सीट (Rajgarh Loksabha Seat) पर सभी की निगाहें हैं। इस बार लोकसभा चुनाव में यहां कांग्रेस से दिग्विजय सिंह, भाजपा से मौजूदा सांसद रोडमल नागर और बसपा के राजेंद्र सूर्यवंशी के बीच मुकाबला होने जा रहा है। राजस्थान से सटे मप्र के राजगढ़ संसदीय क्षेत्र में कुल 8 विधानसभा क्षेत्र हैं। वहीं अगर पहले की बात करें तो राजगढ़ और शाजापुर 1951 से 1952 में संयुक्त सीटें थीं। साल 1957 और 1962 में राजगढ़ संसदीय क्षेत्र रहा। 1967 और 1971 में यह क्षेत्र शाजापुर कर दिया गया। जिसके बाद यह दोबारा साल 1977 सामने आया। 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम घोषित होगा। 1 जून के वोटिंग के बाद एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आए हैं। जिसके मुताबिक आइए जानते हैं राजगढ़ में किसकी जीत हो रही है-
रोडमल नागर
राजगढ़ में बीजेपी से रोडमल नागर को लगातार तीसरी बार चुनावी मैदान में उतारा गया है। आपको बता दें कि इसके पहले किसी भी उम्मीवार हैं, जिसे ने बीजेपी ने लगातार तीन बार चुनाव उतारा है। मध्य प्रदे की 29 में से 24 सीटों पर उममीदवार घोषित किए जा चुके हैं। इसके पहली लिस्ट की बात करें तो इसमें राजगढ़ से लगातार दूसरी बार के सांसद रोडमल नागर का नाम शामिल किया गया है। इससे पहले 2014 और इसके बाद 2019 में और अब एक बार फिर उनका नाम 2024 के चुनाव में लाया गया है। रोडमल नागर एक ऐसे लीडर हैं, जो लगातार तीन बार से अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है।
उन्होंने 2014 ने सबसे सबसे ज्यादा वोटों से जीत अपने नाम कराई थी। जहां उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार और उस समय के सांसद नारायणसिंह आमलाबे को 2 लाख 28 हजार 737 वोटों से हराया था। इस चुनाव में उन्हें 5 लाख 96 हजार 727 वोट हासिल हुए थे। दूसरी तरफ आमलबे को 3 लाख 67 हजार 990 वो मिले थे। साल 2019 के चुनाव में फिर टिकट लाने में कामयाब रहे, जहां उन्हें 4 लाख 31 हजार 19 वोटों से जीते थे।। रोडमल नागर को 8 लाख 23 हजार 824 वोट मिले, वहीं यहां मोना सुस्तानी को 3 लाख 92 हजार 805बोटी ही मिले। अब वह साल 2024 के लिए तीसरी बार मैदान में उतरे हैं।
ये भी जानें- Gautambuddha Nagar Election 2024: गौतमबुद्ध नगर सीट पर किस पार्टी का पलड़ा भारी, सभी प्रत्याशियों ने किया जीत का दावा
दिग्विजय सिंह
आपको बता दें कि कांग्रेस के दिग्विजय सिंह 33 साल बाद राजगढ़ लोकसभा सीट से लड़ने जा रहे हैं। राजगढ़ को दिग्विजय सिंह और परिवार का गढ़ है। दिग्विजय सिंह खुद 2 बार और छोटे भाई लक्ष्मण सिंह 4 बार सांसद रहे हैं। अब एक बार फिर साल 2024 के चुनाव में वह इस सीट से चुनाव मैदान में उतारे हैं।
क्या कहते हैं एग्जिट पोल के नतीजे ?
एग्जिट पोल के आंकड़े के मुताबिक यहां राजगढ़ में वीजेपी को बहुमत मिल रही है। मध्य प्रदेश के 29 में 29 सीटों पर भाजपा ही जीत साफ दिखाई दे रही है। इसका मतलब है कि एमपी में बीजेपी आ रही है। ऐसे में एमपी का राजगढ़ और छिंदवाड़ा सीट पर सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है।
ये भी पढ़ें - रोहतक लोकसभा सीट: क्या हुड्डा परिवार के लौटेंगे दिन, अरविंद कुमार शर्मा की दीपेंद्र हुड्डा से सीधी टक्कर
राजगढ़ में इस बार 74% मददान
इस बार राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र में करीब 74% मददान किया गया है। ऐसे में यह कांग्रेस के लिए अच्छे संकेद हो सकते हैं। वही कुछ लोग इसे बीजेपी के लिए फायदेमंद बता रहे हैं। इस बार राजगढ़ क्षेत्र में 18 लाख 69 हजार 787 मतदाओं ने वोट किए हैं। आपको बता दें के कि राजगढ़ में नरसिंहगढ़, ब्यावरा,राजगढ़, सारंगपुर में 18-18 चक्र में मतगणना की जाएगी। विधानसभा क्षेत्र खिलचीपुर में 19 चक्रों में गिनती पूर्ण होगी। राजगढ़ संसदीय क्षेत्र में शामिल गुना जिले के विधानसभा क्षेत्र चाचौड़ा में 17 गणना चक्र व राघोगढ़ में 17 गणना चक्र होंगे। इसी प्रकार आगर-मालवा ज़िले की विधानसभा क्षेत्र सुसनेर में 22 चक्र में गिनती पूर्ण होंगी।
ये भी जानें - हुगली लोकसभा चुनाव 2024: एक्ट्रेस vs एक्ट्रेस के मुकाबले में क्या हैं इस वीआईपी सीट के प्रमुख मुद्दे
लोकसभा चुनाव में कैंडिडेट्स
आपको बता दें कि राजगढ़ जिला राज्य का अहम शहर है। यह एक छोटा-सा और साफ-सुथरा शहर है। यहीं से नेवज/निर्विन्ध्या नदी बहती है। यहां के नरसिंहगढ़ किले को कश्मीर ए मालवा के नाम से जाना जाता है। राजगढ़ में उम्मीदवारों की बात करें तो यहां कांग्रेस का गढ़ रहा है। यहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सांसद रोडमल नागर (Rodmal Nagar), कांग्रेस (Congress) ने (Digvijaya Singh) दिग्विजय सिंह और बसपा ने राजेंद्र सूर्यवंशी (Rajendra Suryavanshi) को प्रत्याशी बनाया है। जहां इन तीनों के बीच सीधा मुकाबला होता नजर आ रहा है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | शहर (cities News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |
माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिट...और देखें
आज का मौसम, 24 May 2025 IMD Weather Forecast LIVE: चमक-गरज के साथ बौछारों से भीग रहा उत्तर भारत, यूपी-बिहार में बारिश तो राजस्थान में लू का आया अलर्ट
नोएडा में कोरोना का पहला केस, 55 वर्षीय महिला आई Covid पॉजिटिव; CMO ने कहा- घबराएं नहीं
ऑपरेशन सिंदूर के बाद कानपुर जा रहे हैं PM मोदी, शुभम के परिवार से कर सकते हैं मुलाकात
जबलपुर में रेस कोर्स के 8 घोड़ों की मौत से हड़कंप, जांच के लिए रैपिड रिस्पांस टीम का गठन
नोएडा एक्सटेंशन के लाखों लोगों की टेंशन का होगा अंत, यहां एलिवेटेड रोड बनाकर जाम से मुक्ति दिलाएगा प्राधिकरण
ICICI Bank UPI PayLater: आईसीआईसीआई बैंक ने बंद कर दी PayLater सर्विस, अगर आप करते रहे हैं यूज तो फटाफट करें ये काम
Indian Test Squad for England Tour Announced: इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन प्लेयर्स को मिला मौका
Raid 2 OTT Release: थिएटर में धमाका करने के बाद ओटीटी पर इस दिन रिलीज हो रही है अजय देवगन की मूवी, यहां कर सकते हैं स्ट्रीम
स्टार प्लस के इन 3 शोज पर कभी भी कैंची चला सकता है चैनल, लिस्ट में Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin भी है शामिल
Harvard University क्या है ये विवाद...क्यों ट्रंप सरकार ने उठाया ये कदम, चीन से कनेक्शन!
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited