यूपी में गर्मी ने मचाया तांडव! पूर्वांचल में लू का रेड अलर्ट, चढ़ते पारे से रात में भी राहत नहीं
आज का मौसम यूपी, 12 June 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: यूपी में दिन के साथ ही रात का पारा भी बढ़ रहा है। मंगलवार को कानपुर में सबसे गर्म रात रही। आज यूपी के कई शहरों में आज लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में आज के मौसम का हाल
UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का दौर जारी है। यहां दिन में सूरज आग उबल रहा है। वहीं रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। प्रदेश में दिन के साथ ही रात का पारा भी चढ़ रहा है। जिससे लोग गर्मी से बेहाल हो रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार-पांच दिन तक मौसम के हालात ऐसे ही रहने की संभावना है। आज के मौसम की बात करें तो बुधवार को यूपी के कई जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें प्रयागराज, चित्रकूट, फतेहपुर, बांदा, कौशांबी और आसपास के इलाके शामिल हैं। इसके अलावा कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
आज यूपी का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान दोनों हिस्सों में 35 से 45 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चल सकती हैं। यूपी में आज कई जगहों पर तीव्र लू और लू चलने की संभावना है। वहीं पूर्वी यूपी में हीटवेव का रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। आज प्रदेश के कई जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। इनमें प्रतापगढ़, मिर्जापुर, वाराणसी, संत रविदासनगर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों शामिल हैं।
ये भी पढ़ें - गर्मी से धधकती दिल्ली! आज लू का ऑरेंज अलर्ट, अगले छह दिन सूरज बरसाएगा आग
इन इलाकों में लू का येलो अलर्ट
सोनभद्र, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा और औरैया।
दिन के साथ रात का मौसम भी गर्म
मंगलवार को यूपी के कई शहर लू की चपेट में रहे। साथ ही तापमान में भी बढ़ोत्तरी जारी रही। गर्मी से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका पूर्वी यूपी का रहा। यहां तापमान के बढ़ने के साथ ही लू का असर भी ज्यादा देखने को मिला। बुंदलेखंड के इलाकों में लू नहीं रही, इसके बावजूद गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। यूपी में मंगलवार को सबसे गर्म शहर प्रयागराज रहा। यहां का अधिकतम तापमान 47 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं राजधानी लखनऊ का तापमान 44.7 डिग्री रहा। यूपी में सबसे गर्म रात कानपुर में रही। यहां न्यूनतम तापमान 34.9 डिग्री दर्ज किया गया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | लखनऊ (cities News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

पूजा सितंबर 2023 से Timesnowhindi.com से जुड़ी हुई हैं। यहां बतौर कॉपी एडिटर सिटी न्यूज, मेट्रो- रेल और रोड इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, ...और देखें

पूर्वी दिल्ली में दर्दनाक हादसा; बिजली के पैनल में शॉर्ट सर्किट और बैटरियों के फटने से भड़की आग, 2 की मौत

रोहिणी सेक्टर 3 में खौफनाक वारदात; W मॉल के पास किशोर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला

एमपी में प्रशासनिक फेरबदल की उलझन; IAS अधिकारियों के ट्रांसफर में देरी, तबादलों की सूची अब तक लटकी

द्वारका एक्सप्रेसवे पर हीरोपंती पड़ी महंगी; खतरनाक स्टंट करने वालों पर पुलिस का एक्शन, 4 गिरफ्तार

धारावी परियोजना को लेकर बड़ी खबर, अब झुग्गीवालों की मंजूरी की नहीं कोई आवश्यकता, योजना में 80 प्रतिशत अदानी ग्रुप की हिस्सेदारी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited