लखनऊ

Kannauj: आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, DCM से टकराई सवारी से लदी बस; 1 की मौत, 35 घायल

रविवार की सुबह आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सवारी से भरी हुई बस अनियंत्रित होकर एक डीसीएम ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है और करीब तीन दर्जन लोग घायल हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस की रफ्तार अधिक होने के कारण यह हादसा हुआ।

Image

दिल्ली से बलिया जा रही थी बस

Photo : Times Now Digital

Kannauj Accident: रविवार की सुबह आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां सवारी से भरी हुई बस अनियंत्रित होकर एक डीसीएम ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है और करीब 35 लोग घायल हैं।

हादसा तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के 187 किलोमीटर कट पर हुआ। जहां दिल्ली से बलिया जा रही यात्रियों से भरी बस आलू लदे डीसीएम ट्रक से टकरा गई। इसके बाद पीछे से आ रही एक कार भी बस से टकरा गई।

हादसे में बस सवार एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, लगभग 35 अन्य यात्री घायल हुए। कार सवार चार लोगों की भी गंभीर चोटें आईं। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज आगरा में भर्ती कराया गया। घटना स्थल पर आगरा के DM और SP पहुंचे और उन्होंने घायल यात्रियों का हाल जाना। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस की रफ्तार अधिक होने के कारण यह हादसा हुआ।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article