UP Politics News: कांग्रेस की 'उप्र जोड़ो यात्रा' पर BJP ने कसा तंज, एक्स पर दोनों के बीच चले शब्दभेदी बाण
BJP vs Congress: भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई ने ‘एक्स’ पर दावा किया, ‘‘देश ने देखा परिवारवाद से विकासवाद तक का सफर, दशकों तक एक ही परिवार ने देश में राज किया, जिसका मात्र एक ही उद्देश्य था, देश को लूटना और परिवार को समृद्ध बनाना।’

भाजपा बनाम कांग्रेस।
भाजपा ने ऐसे कसा तंज
इस बीच, भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई ने ‘एक्स’ पर दावा किया, ‘‘देश ने देखा परिवारवाद से विकासवाद तक का सफर, दशकों तक एक ही परिवार ने देश में राज किया, जिसका मात्र एक ही उद्देश्य था, देश को लूटना और परिवार को समृद्ध बनाना।’’ भाजपा ने इस पोस्ट में भाजपा सरकार के कार्यों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी से लेकर राहुल और प्रियंका गांधी वाद्रा की भी तस्वीरें हैं। इस वीडियो में मोदी कांग्रेस पर निशाना साधते सुने जा सकते हैं। भाजपा ने कांग्रेस पर घोटालों का भी आरोप लगाया है।
भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर दूसरी यात्रा
गौरतलब है कि, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में हुए चुनाव में मिली बड़ी जीत का श्रेय कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा को देती है। इस यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस नेता राहुल गांधी कर रहे थे, इस बीच उन्होंने कई लोगों से मुलाकात भी थी। हालांकि अब इसी तर्ज पर यूपी जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। कांग्रेस की इस यात्रा पर भाजपा ने तंज कसा और कहा कि, 'देश ने देखा परिवारवाद से विकासवाद तक का सफर, दशकों तक एक ही परिवार ने देश में राज किया, जिसका मात्र एक ही उद्देश्य था, देश को लूटना और परिवार को समृद्ध बनाना।'
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | लखनऊ (cities News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के...और देखें

17 दिन लेट हुई निगम की मीटिंग तो भड़के कांग्रेस पार्षद, कमिश्नर के पास पहुंचे; बोले...

भोपाल के 60 इलाकों में रहेगी बिजली कटौती, इन इलाकों में रहेगा असर; कहीं आपका मोहल्ला तो नहीं...

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, कांकेर में 8 लाख की ईनामी महिला नक्सली ढेर

राजस्थान में मानसून ने पकड़ा जोर, बादल छाए घनघोर; बारिश ने मौसम किया सुहावना

मानवता के लिए अमूल्य उपहार है 'योग'- डॉ. मोहन यादव
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited