Christmas 2023: लखनऊ की इन 5 जगहों के साथ क्रिसमस को बनाए और भी यादगार, धमाकेदार होगा जश्न

Christmas 2023: लखनऊ में कई स्थान है जहां आप क्रिसमस का जश्न मना सकते हैं और इस दिन को यादगार बना सकते हैं। आइए आपको उन स्थानों के बारे में बताएं...

Christmas 2023 Best Places to Celebrate Christmas in Lucknow Here is The List

लखनऊ में क्रिसमस का जश्न मनाने के लिए बेस्ट जगह

Christmas 2023: क्रिसमस आते ही लोग जश्न मनाने के लिए सबसे अच्छे स्थान की खोज में जुट जाते हैं। क्रिसमस के पारंपरिक जश्न के बाद सभी लोग पार्टियों का लुत्फ उठाना चाहते हैं। अगर आप लखनऊ में रहते हैं या लखनऊ घूमने निकले हैं और यहां जश्न मनाने के लिए परफेक्ट स्थान की खोज में है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम यहां आपको बताएंगे उन बेस्ट स्थानों के बारे में जहां आप क्रिसमस के जश्न का लुत्फ उठा सकते हैं। आइए आपको उन स्थानों के बारे में बताएं जो क्रिसमस के जश्न में चार चांद लगा देंगे।

क्रिसमस जश्न

क्रिसमस का जश्न कुछ लोग चर्च में मनाते हैं, तो कुछ लोग पार्टी के लिए रेस्टोरेंट आदी का रुख करते हैं। यहां हम आपको चर्च के साथ कुछ टॉप स्थानों के बारे में बताएंगे, जहां आप आयोजित होने वाली क्रिसमस पार्टी का हिस्सा बन इस दिन को यादगार बना सकते हैं।

सेंट कैथेड्रल चर्च

लखनऊ का सेंट कैथेड्रल चर्च बहुत मशहूर है। इस चर्च में हर साल क्रिसमस का जश्न अलग अंदाज में मनाया जाता है। इस साल क्रिसमस के जश्न को यादगार बनाने के लिए चर्च में सुंदर झांकियों का प्रबंध किया गया है। ये सभी झांकियां ईसा मसीह के जीवन पर आधारित है। यहां पारंपरिक रूप से क्रिसमस का जश्न मनाया जाएगा।

बिस्ट्रो एंड बार

लखनऊ के मुनिक में स्थित बिस्ट्रो एंड बार में क्रिसमस के विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का नाम सांता सोइरी है। यहां आपको खाने के साथ म्यूजिकल शाम बिताने का मौका मिलेगा। जो क्रिसमस के आपके जश्न को और बेहतर बना देगी।

मोती महल लॉन

क्रिसमस की शाम का असली आनंद दोस्तों और परिवार के साथ ही आता है। इस शाम को और बेहतरीन बनाने के लिए आप लखनऊ के मोती महल लॉन में आ सकते हैं। क्रिसमस की पार्टी आयोजित कर सकते हैं और इस दिन को सभी के लिए यादगार बना सकते हैं। मोती महल लॉन लखनऊ के हजरतगंज में स्थित है।

बॉम्बे ब्रासरी

बॉम्बे ब्रासरी पहले से ही युवाओं की पसंद का स्थान है ऐसे में यहां क्रिसमस मनाने से बहेतर क्या हो सकता है। इस साल यहां क्रिसमस की पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। यदि आप भी क्रिसमस पर पार्टी करने की तैयारी कर रहे हैं तो ये आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। ये लखनऊ के गोमती नगर में स्थित एक लोकप्रिय स्थान है।

अर्बन केटल
लखनऊ के अर्बन केटल ने क्रिसमस का जश्न सभी लोगों के लिए यादगार बनाने के लिए एक बड़ी क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया है। यहां आने वाले लोग लाइव म्यूजिक का आनंद लेते हुए डांस आदी गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं। उसके साथ यहां के बेहतरीन खाने का भी लुत्फ उठा सकते हैं। अर्बन केटल लखनऊ के गोमती नगर में स्थित है।
लखनऊ की इन जगहों पर आप क्रिसमस का शानदार जश्न मना सकते हैं और ये आपके लिए एक यादगार लम्हा होगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | लखनऊ (cities News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

varsha kushwaha author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं। नवबंर 2023 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं। वह इंफ्रा, डे...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited