CM योगी आदित्यनाथ का होली गिफ्ट, कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसद की बढ़ोतरी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के 16 लाख राज्य कर्मचारियों को होली का तोहफा दिया है। तोहफे के तौर पर उन्होंने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोदरी पर सहमति दे दी है।

कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसद की बढ़ोतरी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के 16 लाख राज्य कर्मचारियों को होली का तोहफा दिया है। तोहफे के तौर पर उन्होंने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोदरी पर सहमति दे दी है। महंगाई भत्ते में इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों को अब 46 की बजाय 50 फीसद की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा।
महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी जनवरी 2024 से लागू होगी। यानी राज्य कर्मचारियों को जनवरी-फरवरी का एरियर भी दिया जाएगा। अपर मुख्य सचिव वित्त दीपक कुमार ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का यह आदेश मंगलवार को ही जारी कर दिया था।
इन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
महंगाई भत्ते में हुई इस बढ़ोतरी का फायदा राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण व प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों के नियमित व फुल टाइम कर्मचारियों को भी मिलेगा। यूजीसी वेतनमान के पदाधिकारियों को भी इसका लाभ मिलेगा।
End of Article
Maahi Yashodhar author

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिट...और देखें

Follow Us:
End Of Feed