'संभल में साजिश कर खत्म किए गए तीर्थ', CM योगी बोले- हमने 68 में से 54 तीर्थों को खोजा
Yogi Aditynath on Sambhal: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि 26 फरवरी को संभल में 56 वर्षों के बाद शिवमंदिर में जलाभिषेक का कार्यक्रम भी हुआ। एक शरारत के तहत संभल के 68 तीर्थों और 19 कूपों की निशानी मिटाने की कोशिश की गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फोटो साभार:@myogiadityanath)
Yogi Aditynath on Sambhal: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विधानसभा में समाजवादी पार्टी (SP) पर जमकर निशाना साधते हुए 'डॉ. राम मनोहर लोहिया' का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सच्चा समाजवादी धन से दूर रहता है। इस बीच, उन्होंने संभल हिंसा को लेकर कहा कि 26 फरवरी को संभल में 56 वर्षों के बाद शिवमंदिर में जलाभिषेक का कार्यक्रम भी हुआ। एक शरारत के तहत संभल के 68 तीर्थों और 19 कूपों की निशानी मिटाने की कोशिश की गई।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 68 तीर्थों में से 54 तीर्थों और 19 कूपों को खोजा गया। जो हमारा है, हमें मिल जाना चाहिए। इससे इतर कुछ नहीं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि महाकुंभ में 66 करोड़ से ज्यादा लोग स्नान करने आए।
CM योगी ने क्या कुछ कहा?
उन्होंने कहा कि महाकुंभ में भारत के विकास और विरासत की छाप दिखाई दी। महाकुंभ में कोई जाति, धर्म, क्षेत्र का भेदभाव नहीं दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में 33 करोड़ महिलाएं आईं, लेकिन अपराध की एक भी घटना नहीं हुई। उन्होंने कहा कि आप भारत की आस्था के साथ खिलवाड़ करते हैं। आपने कहा कि हमारी सोच सांप्रदायिक है, लेकिन आप हमें बताएं कि हम कैसे सांप्रदायिक हो सकते हैं?
यह भी पढ़ें: महाकुंभ में तैनात पुलिसकर्मियों को योगी सरकार का तोहफा, एक हफ्ते की मिलेगी छुट्टी
'सबका साथ, सबका विकास'
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हम सबका साथ, सबका विकास की बात करते हैं। 45 दिनों के आयोजन ने भारत की विरासत और विकास की एक अनुपम छाप न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया में छोड़ी है। महाकुंभ का आयोजन हमारे लिए अग्निपरीक्षा थी। इसमें केंद्र और राज्य सरकारें खरी उतरी हैं।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के सफल आयोजन की गूंज दुनिया में लंबे समय तक सुनाई देगी। ये हमारे सनातन धर्म के लिए गौरव की बात है। ये सिर्फ आध्यात्मिक उपलब्धि नहीं है, बल्कि इस आयोजन से हमारी अर्थव्यवस्था को साढ़े तीन लाख करोड़ का लाभ होने की उम्मीद है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। लखनऊ (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। खबरों की पड़ताल करना इनकी आदतों में शुमार हैं और यह टाइम्स नाउ नवभारत की वेबसाइट क...और देखें

दिल्ली की आबोहवा फिर हुई खराब, GRAP-1 लागू; जानिए किन चीजों पर लगा प्रतिबंध

Delhi News: गर्मी के साथ बढ़ी दिल्ली में बिजली की मांग, आज टूट गया इस साल का रिकॉर्ड

Uttarakhand: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर कैबिनेट ने किया जवानों को सलाम,अभिनंदन प्रस्ताव हुआ पारित

Udaipur: नींबू के विवाद में चला धारदार हथियार, स्थिति संभालने में लगी चार थानों की पुलिस; इलाके में तनाव

बिहार गवर्नमेंट का बड़ा फैसला, गया जिले का बदला नाम; राज्य कर्मियों का बढ़ा DA; जानें पिटारे से क्या-क्या निकला?
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited